केतार :
केतार प्रखंड क्षेत्र में बिचैलियागिरी करके के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पैसा डलवाने के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है।
इस मामला को लेकर पंचायत पाचाडुमर, बिजडिह निवासी राम बचन मोची ने सोमवार को अंचल अधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर दोषीयों पर करवाई करने की मांग की है। आवेदन में उल्लेख किया है कि केतार निवासी रामविचार साहु के नाती आनंद उर्फ पिंटू मेरे पास आए और बोले कि पीएम किसान की राशि मैं दिलाया हूं| इसमें से मुझे ₹7000 चाहिए तो मैं बोला कि नहीं दूंगा तो उसने बोला कि मैं जिला से बंद करवा दूंगा | बावजूद नहीं देने के बाद मेरे पास पाचाडुमर पंचायत के मुखिया श्यामसुंदर बैठा एवं बुधराम मोची को लाया तथा इन लोगों ने बहुत समझाने के बाद में 6500 ₹ आनंद उर्फ पिंटू को दे दिया | अंचल अधिकारी से प्रार्थना किया है कि विषय पर चिंता प्रकट कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई कर मेरा राशि वापस दिलाने की मागं की है|
*इस संबंध में पूछे जाने पर क्या कहते हैं मुखिया*
इस संबंध में पूछे जाने पर पाचाडुमर के मुखिया श्यामसुंदर बैठा ने कहा की पिंटू कुमार एवं रामबचन के बीच में पहले से ही लेनदेन का मामला तय हुआ था जिसमें जिला मे पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए पैसा लग रहा था| पिन्टु ऊर्फ आनंद कुमार ने बताया कि जिला में एक व्यक्ति के पीछे ₹5000 लग रहा है हम पीएम किसान योजना का पैसा दिलवा देंगे| इसके बाद आनंद कुमार को मेरे सामने रामबचन राम ने ₹6500 उनको दिया है|
इस संबंध में पिंटू कुमार ने कहा है कि पीएम किसान योजना के नाम पर पैसे की कोई लेन-देन नहीं हुई है