मझिआंव : :बीडीओ से लगाई न्याय की गुहार :थाना क्षेत्र के खरसोता गांव निवासी स्वर्गीय मुरारी साव की विधवा पत्नी चंद्रावती कुंअर लगभग60 वर्ष का पीएम आवास बनाने से एक दबंग ब्यक्ति के द्वारा रोका जा रहा है। वृद्ध विधवा चंद्रावती ने प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर जांचोप्रांत त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मेरी रैयती जमीन जिसका खाता संख्या 52, प्लॉट संख्या 2439 एवं रकबा सवा चार डिसमिल है। जिसका रशीद मेरे नाम से कटता है। परंतु मेरे गांव के ही राजकिशोर साह के पुत्र अरुण प्रसाद के द्वारा हमें गरीब महिला एवं वृद्ध समझकर मेरी रैयती जमीन पर बन रहे प्रधानमंत्री आवास पर रोक लगाया जा रहा है।
आवास निर्माण के लिए जब भी मैं लेबर, मिस्त्री लगाती हूं तो अरुण प्रसाद के द्वारा गाली- गलौज कर सभी मजदुरों को भगा देते हैं ,मैं एक विधवा,गरीब एवं असहाय महिला हूं।इसलिए मुझे डरा धमका कर मेरे घर का निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। इधर इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के आलोक में त्वरित जांचो उपरांत कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।