मझिआंव :
मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रावण मास की पहली सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक के साथ -साथ विधिवत पूजा अर्चना किया गया।इधर चन्द्री शिव मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर के महंत पुजारी बाबा केशव नारायण दास के नेतृत्व में एवं आछोडीह दुर्गा मंदिर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ ,पुरे गाजे बाजे के साथ विशाल जल यात्रा निकाली गई। तथा कोयल नदी में पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा गया ।
इधर आछोडीह गांव से निकाली गई ।जल यात्रा मंदिर परिसर से लगभग आठ किलोमीटर पैदल चलकर बोदरा,करमडीह,ब्लॉक रोड ,तीन मुहान होते हुए कोयल नदी के बैलगाड़ी घाट पर पहुंचकर 551कलश में श्रद्धालु जल भरकर हर -हर महादेव के नारे लगाते हुए पुन:आचछो डीह मंदीर में कलश का जल भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख- समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की।
इस दौरान मंजीर के पुजारी नंदलाल मिश्र , अशवीनी दुबे , सोनू दुबे, मनीष दुबे, सुनील दुबे,अमन दुबे, अरविंद दुबे,प्रवीण दुबे, शुभम कुमार सहित सैकड़ों महिला पुरुष जल यात्रा में शामिल हुए.
इसी प्रकार मझिआंव प्रखंड के मोरबे,खरसोता,बूढ़ीखाड़,खजूरी,दुबे तहले, आमर,करमडीह,गोपालपुर, करुई,टड़़हे, पुरहे एवं बरडीहा प्रखंड के बरडीहा,खरडीहा,कोलहुआ मझिगांवा,कौवाखोह,ललगाड़ा सलगा एवं ओबरा सहित शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।