गढ़वा : गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने एक सदस्य गढ़वा सेंट्रल स्कूल के निदेशक सलामतुल्ला खान के विद्यालय में पहुंचकर गढ़वा नगर परिषद द्वारा उनके विद्यालय की बाउंड्री वाल को गिराए जाने पर छोभ व्यक्त किया।
सदस्यों ने ध्वस्त बाउंड्री वाल को देखकर हतप्रभ होते हुए कहा की विद्यालय के चलने के समय नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस की उपस्थिति में यह कृत्य भयावह है ।विद्यालय के बच्चे जहां पुलिस के प्रति एवं प्रशासन के किसी विभाग के प्रति अच्छे विचार रखें यह कोशिश विद्यालयों की होती है,प्रशासन के द्वारा भी यह प्रचार किया जाता है। पुलिस के द्वारा भी कम्युनिटी पुलिसिंग एवं सोशल पुलिसिंग की बात की जाती है एवं अभियान चलाए जाते हैं।
यह घटना इन अभियान के विरुद्ध है। यह बच्चे जिसने पुलिस की एवं नगर परिषद प्रशासन की कार्यवाही को देखा है, हो सकता है उनके मन में उनके प्रति घृणा उत्पन्न हो एवं समाज की मुख्यधारा में जाने में वह भय उत्पन्न करें। ऐसे में एसोसिएशन प्रशासन को सचेत करती है की इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो एवं दोषियों पर कार्रवाई हो तथा विद्यालय की जो भी हानि हुई हो उसकी भरपाई करते हुए बाउंड्री वॉल को पुनः खड़ा किया जाए।इस कार्रवाई में निदेशक के पांच वर्षीय बच्चे को भी किसी कर्मी के द्वारा एक थप्पड़ लगाया गया है।इस घटना पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा की यह एक संज्ञेय अपराध है।इस पर तो इस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए जिसने बच्चे पर हाथ उठाया।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के निदेशकों में श्री आनंद पांडे श्री राज नारायण चौबे श्री शशि शेखर गुप्ता श्री शिव कुमार उपाध्याय जी श्री सुनील रजक जी एसएन पाठक कृष्णा केसरी चंदन कुमार गोंड नितेश कुमार चौबे आदि उपस्थित थे एसोसिएशन के अध्यक्ष जिला मुख्यालय से बाहर होने की वजह से उपस्थित नहीं थे लेकिन उन्होंने दूरभाष पर एवं छोभ व्यक्त किया है एवं प्रशासन की एवं सरकार की दमनकारी नीति का आलोचना भी किया है।