मेराल : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने को लेकर मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया जिसमें एक सौ लोगों को दिव्यांगता संबंधी प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुल 136 लोग आवेदन दिए थे जिनमें एक सौ लोग का जांच उपरांत दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। आयोजित कैंप में हड्डी, नेत्र, मनोचिकित्सा, दिव्यांगता, आदि बीमारियों की जांच कर प्रमाण पत्र बनाया गया। आयोजित कैंप में जिन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया उसमें मनोचिकित्सा से संबंधित 31 हड्डी रोग से संबंधित 60 ,मेडिसिन से संबंधित एक, तथा 8 लोगों को नेत्र संबंधी प्रमाण पत्र बनाया गया।
मेडिकल बोर्ड में मनोचिकित्सक सह जनरल फिजीशियन डॉ पीयूष कुमार प्रमोद, डॉ एसके रवि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार नेत्र रोग विशेषज्ञ के शामिल थे इसके अलावा डॉ वीरेंद्र कुमार बीपीएम चंचल कुमार बीडीएम दिलीप कुमार दीपेश तिवारी प्रधान सहायक हुमायूं कबीर सुशील कुमार इत्यादि उपस्थित थे।