मझिआंव :
थाना क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी शिव पासवान के लगभग 35 वर्षीय पुत्र सतीश पासवान ने शराब में जहर मिलाकर पिकर आत्महत्या कर ली।
पारिवारिक सुत्रो के अनुसार सतीश पासवान राज स्थान के जय पुर में मजदुरी करता था।वह कुछ पहले ही गांव मोर्चे अति हुआ था,बुधवार की देर शाम अपनी पत्नी गीता देवी के साथ आपसी विवाद हुआ जिससे आक्रोश में आकर शराब में जहर मिलाकर पी लिया। उसके बाद बेचैनी में छटपटाने लगा तो पत्नी गीता ने देखी की जहर का शीशी घर में पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना घरवालों को दी।इसके बाद सभी को जानकारी मिली कि जहर खा लिया है। आनन-फानन में रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर स्थिति देख उसे 108ऐबुलेंश से सदर अस्पताल गढवा रेफर कर दिया गया,जाने के दौरान रास्ते में ही दलेली गांव के पास दम तोड़ दिया।
जिसे सदर अस्पताल गढ़वा ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसे पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर परीजनो को सौंप दिया गया।शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,तथा परिजनों एवं ग्रामीणों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।घर में परीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसका स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक सतीश राजस्थान के जयपुर में रहकर मजदूरी करता था, वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। मृतक पत्नी ,तीन पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गया है।