गढ़वा : गढ़वा कसौधन वैश्य समाज,गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के अध्यक्षता में समाज के द्वारा पौधारोपण का कार्य दानरो नदी के तटबंध पर शुरुआत की गई।। उमेश कश्यप ने कहा कि समाज के द्वारा हर साल पौधारोपण किया जाता है एक पौधे 100 पुत्र के बराबर होते हैं पौधारोपण करने से जल संरक्षण किया जा सकता है, एवं उन्होंने आज के युवाओं से अपील किया की आप सभी किसी भी शुभ कार्य जैसे जन्म उत्सव, शादी के सालगिरह के मौके पर एक पौधा जरूर लगाएं जिस तरह जल के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती ठीक उसी तरह अगर वृक्ष नहीं रहे तो धरती जल विहीन हो जाएगी।। पौधारोपण करने से धरती का जल संरक्षण होता है साथ ही हमें शुद्ध हवाएं भी मिलती है।। समाज के द्वारा पौधारोपण का कार्य अभी लगातार किया जाएगा।
। कसौधन वैश्य युवा महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित कश्यप ने कहा की पौधारोपण करने से वातावरण शुद्ध होता है।।
एवं उन्होंने गढ़वा समाज के कार्यों की सराहना करते हुए कहां की समाज के द्वारा हर साल पौधारोपण किया जाता है यह बहुत पुनीत कार्य है।।
समाज के द्वारा लगभग 50 पौधों का पौधारोपण तटबंध पर किया गया जिसमें करंज, पीपल, निम इत्यादि।।