:
बीती रात्रि में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव निवासी बैजनाथ उरांव ने अपने ही पुत्र राजदेव उरांव को धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया। गंभीरावस्था में स्वजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे,जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर नीतीश भारती द्वारा प्राथमिक इलाज के पश्चात स्थिति गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी देते हुए स्वजनों ने बताया कि बैजनाथ उरांव का पारिवारिक विवाद में अपने बेटा राजदेव उरांव से बहस हो रहा था,कि गुस्से में आकर बगल में रखा हुआ टांगी से राजदेव के छाती पर हमला कर दिया ,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सक ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर है,जिसे देखते हुए बाहर रेफर किया गया।
मझिआंव: 3 पॉकेट मार महिला को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा:
थाना क्षेत्र के मेन रोड के बकरी बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के समिट एक महिला के साथ 3 पॉकेट मार जिसमें एक महिला दो नाबालिग लड़की ने ₹2000 की पॉकेट मारी कर ली। जिस महिला का पॉकेट मारी किया गया वह पिड़ित महिला कांडी थाना क्षेत्र के डेवडीह गांव निवासी
अकलेश शर्मा के पत्नी गिरजा देवी का नाम शामिल है। वह बुधवारी बाजार को मझिआंव के सेंट्रल बैंक से 2000 रुपया निकाल पैसा को झोला में रखी थी । इसी दौरान पॉकेट मार एक महिला एवम दो नाबालिक चोर ने
उस महिला के हांथो से पैसा रखे झोला को झपट्टा मारकर रफूचक्कर हो गई।
महिला चिल्ला चिल्ला कर रोने लगी लोगो का हुजूम उमड़ लग गई।
लोग पीड़ित महिला से पूछताछ कर ही रहे थे कि दो नाबालिक लड़की चोरों नें दूसरी महिला को पर चुरा रही थी इतने में
एक व्यक्ति ने उसे चुराते हुए देख लिया और उसे फटकार लगाने लगा ,इतने में दोनों चोरों ने बैग को फेक कर भागना चाही उपस्थित लोगों ने उसे घेर लिया और पूछताछ के क्रम में नाम पता बार-बार बदलते रहे। उसके साथ मास्टरमाइंड महिला ने भी अपना नाम पता और पति का नाम अच्छा नहीं बताई जिससे लोगों के द्वारा महिला पर दबाव देकर ₹2000 जिस महिला को चोरी किया गया था उससे दिलाया गया। सूचना के आलोक में
वहीं स्थानीय थाना के महिला सशस्त्र बल द्वारा एक महिला एवं दो नाबालिक लड़की चोर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले जाया गया। जिस महिला ने पॉकेट मारी की थी वह डाल्टेनगंज थाना क्षेत्र के तरहसी गांव निवासी संजय पासवान की पत्नी सोनी देवी एवं साथ में,सतबरवा गांव निवासी सुरेश भुईया की पुत्री चांदनी कुमारी, एवं गढ़वा थाना क्षेत्र के बराव गांव निवासी सुधीर भुईयां की पुत्री निशा कुमारी का नाम शामिल है ।
समाचार लिखे जाने तक उन तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।