भवनाथपुर : कल्याण गुरुकुल के बैच नंबर 34 कारपेंटका विदाई समारोह किया गया जिसमें 18 बच्चों को ऑफर लेटर मुख्य अतिथि भवनाथपुर प्रखंड के वीडियो जयपाल महतो के द्वारा दिया गया
सभी छात्रों को एसएसआई कंस्ट्रक्शन कंपनी हैदराबाद के लिए भेजा गया है इनका वेतन मान्य 18815 रु व अन्य बेनिफिट सामिल है ।कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि के द्वारा गुरुकुल प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्य किया ।इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्व मुखिया जय प्रकाश यादव , बंशानी पंचायत के पूर्व मुखिया मानिक चंद राम , मानिक वर्तमान मुखिया पति राजेश्वर पासवान वार्ड सदस्य दिलीप राम ,पंचायत के जनक राम , लव कुमार अभिभावक उपस्थित हुए इस समारोह को संचालन प्राचार्य बृजकिशोर के द्वारा किया गया जिसमें पेन आईटी के प्राचार्य बृजकिशोर ट्रेनर विजय शर्मा ट्रेनर रमेश उरांव सहित लोग उपस्थित थे ।