भवनाथपुर : थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग हुए बज्रपात में तीन महिला घायल हुई।

पहला घटना में थाना क्षेत्र के मकरी के टिकर टोला निवासी लल्लू सिंह की 45 वर्षीय पत्नी उषा देवी घायल हो गई। घायल उषा देवी ने बताया कि खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक वज्रपात के चपेट में आने से घायल हो गई
दुसरी घटना कैलान पंचायत के मंगरदह टोले में हवा के साथ रिम_झीम बारिश में बज्रपात हो जाने से दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसमे सीमा देवी पति राजन भुइयां और उर्मिला देवी पति श्रवण भुइयां का नाम शामिल है। घायलावस्था में परिजनों के द्वारा निजी वाहन से भवनाथपुर सामुदायिक स्वाथकेंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ डॉ नीतीश भारती के द्वारा उपचार किया जा रहा था।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अचानक हवा के साथ बज्रपात होने लगा इसी बीच दोनो महिला घर में काम कर रही थी तभी अचानक बज्रपात के चपेट में आ गई। खबर लिखे जाने तक तीनों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किया जा रहा है।