केतार :
केतार प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के चचेरिया मोड़ के पास सामाजिक संगठन जागृति युवा सेना परिषद के युवाओं ने फूल माला चढ़ाकर स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई।
इस दौरान युवाओं ने संकल्प लिया कि हम सभी युवा स्वामी विवेकानंद के पुण्यतिथि पर एक-एक पौधा लगाएंगे और उनके विचार पर चल कर सामाजिक सेवा करेंगे इस बीच सामाजिक संगठन के युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के पुण्यतिथि पर 2 दर्जन से अधिक वृक्ष भी लगाया वही समाजिक संगठन के संस्थापक मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि हम लोग प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद जी का पुण्यतिथि मनाते हैं उनके मार्गो पर चलने का कार्य करते हैं और संगठन के संचालक मृत्युंजय यादव बताया कि आज पेड लगाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक किया गया कि आप पेड़ अवश्य लगाएं और पर्यावरण बचाएं क्योंकि पहले से अब पेड की कटाई अधिक मात्रा में हो रही है जिससे पर्यावरण पर भारी असर पड़ रहा है पहले की तरह पानी भी नहीं हो रही है इसीलिए मैं सभी से आग्रह करूंगा कि आप पर्यावरण बचाने में मदद करें
मौके पर उपस्थित समाजसेवी मनोरंजन प्रसाद गुप्ता छोटन कुमार सिंह रवि शंकर गुप्ता रमेश राम अशोक ठाकुर सुशील यादव पुरुषोत्तम रजक कंचन पासवान, एसडीएम शर्मा, पिन्टू यादव, अमित यादव आकाश यादव पंकज यादव संजय बैठा मुकेश बैठा।