whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26501031
Loading...


अमझरिया घाटी में 50 फीट गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, 2 की मौत, 17 घायल

location_on बंशीधर नगर access_time 25-Aug-20, 04:03 PM visibility 662
Share



						अमझरिया घाटी में 50 फीट गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, 2 की मौत, 17 घायल


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के गरबांध-श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर आमाझरिया घाट (बढका घाट) के समीप यात्री से लदे कमांडर जीप के पचास फीट गहरी खाई में पलटने के कारण चालक समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना मंगलवार को करीब 11:45 बजे की है। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार उक्त कमांडर जीप गरबांध से यात्रियों को लेकर श्री बंशीधर नगर बाजार जा रही थी। इसी बीच आमाझरिया घाट (बढका घाट) के समीप अनियंत्रित होकर कमांडर जीप पचास फीट गहरी खाई में पलट गई। जिससे के कारण चालक विवेक चन्द्रवंशी 20 वर्ष पिता सुरेंद्र चन्दवंशी गरबान्ध के पोखरा टोला एवं लिलो देवी 35 वर्ष पति रामकेश उरांव पाटगढ़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। उधर घटना की सूचना मिलने पर श्री बंशीधर नगर के थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल घायलों को इलाज के लिये अपनी गाड़ी से अनुमंडल अस्पताल भेजा तथा घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों एवं अस्पताल को दी। उधर कमांडर जीप पलटने की खबर गरबान्ध समेत आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई। थोड़ी देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गरबान्ध के मुखिया सोहन उरांव, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव, उपेंद्र कुमार बारी, मुनिप यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजने में पुलिस को सहयोग किया। परिजनों के चीख चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
उधर सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों का नाम सीता राम भुइया, सुनील उरांव, लक्ष्मण अगरिया, तपेसरी उरांव, कुन्ती कुमारी, सीता राम भुइया, लक्ष्मण अगरिया, ठाकुर टोला, तापेसरी उरांव, बभनी टोला, अमर भुइया, सुनील उरांव, राजेश्वर प्रसाद यादव, पोखरा टोला के उर्मिला कुमारी ,रीता देवी राजकुमारी देवी, तपेश्वरी उरांव, अमर भुइया, सभी गरबाँध गांव के रहने वाले है। अस्पताल में भाजपा नेता लक्ष्मण राम,अशोक सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय कांस्य कार, बिभूति चौबे, विकास पांडे सहित कई लोग उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने पेश की मानवता की मिसाल गरबाँध घाटी में हुए सड़क दुर्घटना में थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने मानवता की मिसाल पेश किया।
घटना घटने के तत्काल बाद सूचना पर घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान एम्बुलेंस भी नही पहुंचा था। घटनास्थल पर घायलों की कराह से माहौल दर्दनाक था। इसके बाद एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना अपनी गाड़ी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनके इस कार्य से मौजूद लोग काफी प्रभावित हुए। हालांकि घायलोबाकी संख्या काफी अधिक थी। जिसके कारण सभी घायल थाना प्रभारी के गाड़ी से नहीं जा पाए। बाद में पहुंची एम्बुलेंस और स्थानीय लोगों ने अपने बाइक से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play