भवनाथपुर : सिसरी के वनखेता टोला निवासी रितेश कुमार उर्फ राजा प्रजापति 30 वर्ष पिता सुरेन्द्र प्रजापति की बिजली की करंट की चपेट आने से गुरुवार की अहले सुबह मौत हो गई।शव गांव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से कोहराम मच गया।
आपको बता दें कि रितेश गुरुवार की अहले सुबह पंखा चलाने के लिए तार जोड़ रहा था कि इसी दरम्यांन बिजली करंट की चपेट में आ गया,आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ला रहे थे,कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया,अस्पताल में तैनात आयुष डॉक्टर नीतीश भारती ने मृत घोषित कर दिया।