मझिआंव :
वर्षा की पानी कई दुकानों में घुसा व्यवसायियों में आक्रोश: वर्षा की पहली बारिश में ही नगर पंचायत कार्यालय की पोल खोल कर रख दी है गुरुवार को हुई बारिश में बाजार के तीन मुहान के पास नाली जाम होने के कारण नाली का पानी कई दुकानों में घुस गया। जिससे दुकानदारो में काफी आक्रोश व्याप्त है। नाली का गंदा पानी रमेश जायसवाल सहित अन्य के घर सह दुकान में घुस गया जिसे आनन-फानन में घर से पानी किसी तरह निकासी करने का प्रयास करते पाए गए।
लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के पदाधिकारियों के द्वारा अगर गर्मी के समय सुखे के समय में सभी नालियों को साफ -सफाई करा दिया जाता तो आज ए नारकीय स्थिति नहीं बनती ।अभी पहली बारिश है अभी आगे पूरा वरसात बाकी है।
हालांकि इसकी सूचना कार्यपालक को मिलते ही वे ब्लौक मोड़ तीन मुहान के पास जेसीबी लगाकर नाली की सफाई शुरू करा दी है, परंतु नाली में अत्यधिक पानी भरने के कारण जेसीबी से कचरा निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्रामीण बैंक के बगल में स्थित वार्ड नंबर 7 नारकीय स्थिति बन चुकी है जो अभी पूरा बरसात बाकी है ।बताते चलें कि इस रोड को तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी निकिता बाला के द्वारा वार्ड नंबर 7एवं5मेंजाकर रोड का निरिक्षण करते हुए कनीय अभियंता को इसका एस्टीमेट बनाकर अविलंब कार्य कराने का निर्देश दी थीं, परंतु वर्षा का समय भी आ गया लेकिन उक्त दोनों रोड यथावत जैसा के तैसा है। उसमें पैदल चलना भी दुर्लभ है।