: < /b>
बज्रपात की गति दो अलग-अलग घटना में 2 गायों की मौत हो गई है।
पहली घटना माझिआंव के थाना क्षेत्र के दलको गांव निवासी कामेश्वर पासवान की गाय की मृत्यु गुरुवार को शाम लगभग 4:00 बजे हुई बारिश के साथ वज्रपात मे हो गई। जानकारी देते हुए कामेश्वर पासवान के पुत्र देवकुमार ने बताया कि घर के पास गाय बंधी हुई थी, अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई ,तथा काफी छटपटाने लगी जिसे दौड़ कर रस्सी खोला गया। इसके बाद लगभग 20 मिनट के बाद वह दम तोड़ दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह गाय ₹25 हजार में खरीदा था, जो साडे 3 किलोग्राम दूध देती थी। वाह प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
जबकि दूसरी घटना में मेराल थाना क्षेत्र के तीसरटेटुका गांव निवासी जमरुद्दीन अंसारी की गाय बुधवार को बज्रपात से मौत हो गई।
जानकारी देते हुए वार्ड पति मुजम्मिल अंसारी ने बताया कि जमरुद्दीन अंसारी कि गाय तथा एक बैल साथ में दोनों खेत में चर रहे थे अचानक हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने पर घटनास्थल पर ही गाभिन गाय की मृत्यु हो गई तथा बैल घायल हो गया। महंगी दामों पर खरीदी गई गाय दूसरी बार गाभिन हुई थी सात माह पूरा हो चुका था 3 केजी एक वक्त में दूध देती थी। जमरुद्दीन अंसारी ने सरकारी प्रावधानों के अनुसार सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।