मझिआंव :
रेफरल अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला मलेरिया एवं यक्ष्मा पदाधिकारी कमलेश कुमार के द्वारा मझिआंव,बरडीहा एवं कांडी प्रखंड क्षेत्र के 45 टीवी मरीजों के बीच प्रोटीन युक्त फूड बॉस्केट वितरण गुरुवार को किया गया। प्रभारी डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ, डॉक्टर कमलेश कुमार, प्रोजेश्वर मिश्रा, जितेंद्र कुमार, नुरुल्ला अंसारी, कन्हैया कुमार के द्वारा उपस्थित टीवी मरीजों को विस्तार से जानकारी दी। एवं खानपान,रहन -सहन, पौष्टिक आहार खाने के लिए प्रेरित किया गया।
यह फूड बास्केट जो मरीजों के बीच नि: शुल्क दिया गया वह पैकेट आदित्य बिरला, जिला सिविल सर्जन एवं रेफरल अस्पताल के आलोक कुमार सिंह के अपने-अपने सहयोग से दी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि रेफरल अस्पताल क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव,कांडी बरडीहा प्रखंड में कुल 89 टीवी मरीज ईलाजरत हैं। जिसमें 45 टीवी मरीजों के बीच प्रोटीन युक्त फूड बास्केट वितरण किया गया। जिसमें दाल, चना, मूंगफली, गुड़ एवं तेल सहित 750 ग्राम का पैकेट जो पौष्टिक आहार दिया गया,जो जल्द स्वस्थ हो सकें। एवं साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत 45 मरीजों को गोद लिया गया है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य के अनुरूप 2025 तक टीवी मुक्त करना है। जिससे सभी मरीज जल्द स्वस्थ हो सके। एवं हम लोग भी पंचायत- पंचायत तक जाकर टीवी मुक्त अभियान का लक्ष्य हासिल कर सकें। एवं सभी को साफ सफाई रखने पर बल दिया गया।
तथा यह रोग फैलने वाला रोग है इससे बचना चाहिए। जैसे: खांसी ,छिंक और बात चीत के क्रम में दुरी बनाये रखें। जिसकी दवा लगातार छः माह तक खाई जाए तो टीवी को बिल्कुल ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर बीपीएम रूबी तबस्सुम,आलोक कुमार सिंह, संजीव रंजन, संजय कुमार, कमलेश्वर प्रसाद संजीव, सुचित सिंह सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।