whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173585
Loading...


एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा access_time 20-Jun-23, 07:43 PM visibility 740
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा/भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



गढ़वा/भवनाथपुर : क्लिनिक ऑन स्क्रीन में शनिवार को सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर करेंगे पेट और गैस सम्बन्धी बीमारी का इलाज गढ़वा : क्लीनिक ऑन स्क्रीन गढ़वा जैसे पिछड़े इलाके में सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर को बुलाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा का बड़ा कार्य कर रहा है। इसके इस प्रयास से दूर दराज के लाचार एवं गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। इसी कड़ी में रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी एवं पारस हॉस्पिटल के कंसलटेंट सुप्रसिद्ध गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट गोल्ड मेडलिस्ट डा. आदित्यवर्द्धन सिंह शनिवार यानी 24 जून को पेट और गैस से सम्बंधित रोगों का इलाज करेंगे। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए डॉ सिंह ने बताया कि पाचन तंत्र, अग्नाशय, पेट, लीवर, गालब्लाडर में आने वाले गड़बड़ी अथवा समस्या गैस्ट्रो के अधीन आता है।
इसका लक्षण ज्यादा गैस बनना, छाती में दर्द, खट्टा डकार, पेट में दर्द, पतला पैखाना, पीलिया, काला पैखाना होना आदि है। उन्होंने कहा कि कुछ मरीज थोड़ा आराम लगते ही दवा खाना छोड़ देते हैं और परहेज भी करना बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि पेट सम्बन्धी रोगों का सम्बन्ध कई अन्य रोगों के साथ होता है। इसलिए डॉक्टर से सलाह से ही दवा लेने अथवा न लेने का फैसला करें। क्लीनिक के निदेशक बाबू शक्ति सिंह ने कहा कि गढ़वा जैसे इलाके में कई रोगों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर आ रहे हैं एवं लोगों को चिकित्सीय लाभ पहुंचा रहे हैं। जिला मुख्यालय के चिनिया रोड स्थित क्लीनिक ऑन स्क्रीन बड़े शहरों की तरह गढ़वा में एक बड़ा विकल्प के रूप में खड़ा हो रहा है।
आने वाले समय में इस क्लीनिक से उन सारे रोगों का इलाज संभव होगा जो बाहर के बड़े-बड़े अस्पताल में मौजूद हैं। सुपरस्पेसलिस्ट चिकित्सकों के बारे में 9835771738 अथवा 7061962110 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। [ गढ़वा लायंस क्लब ऑफ गढ़वा एवं लायंस ग्रीन के तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में क्लब के पूर्व चेयरपर्सन लायन अमित कश्यप ने रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि महिला को रक्त की नितांत आवश्यकता थी। प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव हो गया था।जानकारी मिलने के पश्चात मैंने अपना रक्तदान किया। यह मेरा 41 वां रक्तदान है। मौके पर उपस्थित डॉक्टर पतंजलि केसरी ने कहा कि आधुनिक युग में भी अभी तक रक्त बनाने की मशीन नहीं बन पाई है।
इसे मानव संसाधन द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। हमारा रक्त बहुत ही अनमोल है। इसे देकर किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से किसी प्रकार का कोई रोग नहीं होता है, बल्कि और हम स्वस्थ महसूस करते हैं। रक्तदान महादान है। हमें एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए। मौके पर संतोष अग्रवाल, विनय कश्यप, आशुतोष अग्रवाल, विवेक कश्यप, मिथिलेश कश्यप, सौम्य, श्रेष्ठ, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशाल में आयोजित कार्यक्रम में महिला चिकित्सक प्रियंका कुमारी की उपस्थिति में आयुष योग प्रशिक्षक शंकरप्रिय राम,महिला योग प्रशिक्षक मुन्नी गुप्ता तथा गुप्तेश्वर प्रसाद के द्वारा अस्पताल के कर्मियों को योग्याभ्यास कराया गया।
साथ ही योग से संबंधित जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक ने बताया योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम स्थानीय हाई स्कूल के मैदान में आयोजित की गई है। जहां पर सभी को सुबह 5.30 बजे तक पहुंचना होगा। मौके पर महिला चिकित्सक प्रियंका कुमारी,आयुष चिकित्सक अभिनीत विश्वास,कार्यक्रम लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक,नेत्र सहायक सोनी कुमारी,एमपीडब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद,उपेन्द्र साह,विद्यानंद प्रजापति,अनुप कुमार,चंद्रशेखर प्रसाद,अरुण लकड़ा,संजय कुमार,अगाथा टोप्पो,गुलाब खलखो,बीरेंद्र मिश्रा,धर्मजीत राम आदि अस्पताल के कर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play