बंशीधर नगर : योग दिवस के पूर्व मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर में योग, प्राणायाम, आसन का पूर्वाभ्यास कराया गया.
योग प्रशिक्षक शशि कुमार चौधरी ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को योग,प्राणायाम आसन,व्यायाम का अभ्यास कराया जायेगा. पूर्वाभ्यास में अमर कुमार जायसवाल,पूर्व शिक्षक काशी महतो,मनोज कुमार,सूरज कुमार,आदित्य कुमार,सुनैना देवी,हेमा राज,खुशबू कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.