मेराल : भारतीय किसान संघ द्वारा सोमवार को मेराल प्रखंड के गेरुआ सोती गांव में भगवान बलराम की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला व प्रखंड स्तर के सदस्य शामिल हुए। किसान संघ के प्रांतीय जैविक प्रभारी डॉ विनोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि भगवान बलराम की संपूर्ण सृष्टि के वास्तविक अन्नदाता है तथा उनके आशीर्वाद से ही किसान कृषि कार्य को मूर्त रूप देने में सफल होते हैं। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष अनिल तिवारी तथा कृष्णा कुशवाहा ने भी भगवान बलराम तथा किसान एवं कृषि के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कृष्णा विश्वकर्मा, राम लाल यादव, सुनील तिवारी, अर्जुन कुमार, रमेश महतो, अर्जुन रवि, अशोक प्रजापति,विजयपाल, श्याम सुंदर प्रसाद इत्यादि उपस्थित थे।