whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184839
Loading...


मिलेनियम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल के कुकृत्यों से गुरु शिष्या की मर्यादा तार-तार..

location_on बंशीधर नगर access_time 19-Jun-23, 08:21 PM visibility 679
Share



 मिलेनियम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल के कुकृत्यों से गुरु शिष्या की मर्यादा तार-तार..


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : खबरदार! आप अपने बच्चे या बच्ची को अपने से दूर 6 से 7 घंटे के लिए जिस संस्कारशाला अथवा विद्यालय में संस्कार और विद्या अर्जित करने के लिए भेज रहे हैं उस विद्यालय के वातावरण और कार्यसंस्कृति की ठीक से जांच पड़ताल कर लीजिए वरना एक समय आपको पछताना पड़ सकता है। उस समय सामाजिक प्रतिष्ठा की रक्षा के ख्याल से आप चाहकर भी कुछ नहीं सकते हैं। ऐसा वाकया श्री बंशीधर शहर के विशुनपुर में स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में घटित होने की चर्चा है। चर्चा के मुताबिक स्कूल के प्रिंसिपल मंजूर आलम पर विद्या के पवित्र मंदिर में एक नाबालिग छात्रा के साथ किये गए कथित कुकृत्य से गुरु शिष्या की मर्यादा तार तार होने की खबर है। उक्त नाबालिग छात्रा ने स्कूल आना बंद कर दिया है।
स्कूल के कई छात्रों ने काफी डरते डरते प्रिंसिपल के कुकृत्य की पुष्टि की है। मामला उच्च स्तरीय जांच का विषय है। पत्रकारीय नियम कानूनों के कारण नाबालिग पीड़िता का नाम और पता के साथ साथ घटना की जानकारी साझा करने वाले उन नाबालिग छात्रों के नाम और उनका भी पता आदि हम सार्वजनिक नहीं कर सकते। हालांकि घटना सामने आने पर स्कूल प्रबंधन ने मंजूर आलम को प्रिंसिपल के पद से हटा दिया है। इसकी पुष्टि स्कूल के निदेशक और प्रिंसिपल मंजूर के चाचा मुमताज राही ने की है। घटना के प्रकाश में आने और स्कूल का वातावरण दूषित होने के बाद कई अभिभावकों ने स्कूल से अपने बच्चों का नाम कटा लिया है। बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चे का नाम कटवाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन उक्त स्कूल से हाईस्कूल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाने का पेंच फंसने के कारण दुविधा की स्थिति है।
स्कूल की बदनामी न हो इस लिहाज से स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को मुंह नहीं खोलने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। स्कूल के निदेशक मुमताज राही ने घटना विषय में पूछने पर बताया कि इस तरह की अफवाह की भनक मिलते ही प्रबंधन की हाई कमेटी की मीटिंग बुलाकर प्रिंसिपल मंजूर आलम को हटा दिया गया है। बकौल निदेशक हम जांच कर रहे हैं, जांचोपरांत हम प्रशासनिक कार्रवाई भी करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play