whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27187263
Loading...


एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा access_time 19-Jun-23, 07:06 PM visibility 777
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : -नगर पंचायत चुनाव 2023 को लेकर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम द्वारा सोमवार को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन प्रखंड के सभी अभिहित स्थलों पर कर दिया गया है.अभिहित स्थलों पर जाकर मतदाता सूची के प्रारूप का अवलोकन किया जा सकता है.बीडीओ ने कहा है कि यदि कोई दावा-आपत्ति हो तो प्रखंड कार्यालय में आगामी एक जुलाई तक दावा आपत्ति दर्ज कराया जा सकता है.उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का प्रारूप garhwa. nic. in पर ऑन लाइन उपलब्ध है. जिपस ने सीओ पर कारवाई की मांग जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा मझिआंव अंचल सीओं रामजी प्रसाद गुप्ता के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग मुख्य सचिव झारखंड सरकार से की है।
दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लिए लाभुकों द्वारा गिराए गए गिट्टी- छरी में कमीशन की मांग सीओ द्वारा की जाती है। प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से मिलकर राशन की कालाबाजारी करने ,अपने पुत्र का गलत तरीके से मझिआंव प्रखंड सह अंचल से जाति ,निवास निर्गत कराने, प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चंदना के जन- वितरण प्रणाली के दुकानदार ह्रदया देवी की निलंबित दुकान को शकर कोनी गांव निवासी सह जन वितरण प्रणाली के दुकानदार रुस्तम अंसारी के दुकान में टंग किया गया है ,राशन का वितरण रुस्तम अंसारी द्वारा किया जाता है जबकि उसका कमीशन सीओ द्वारा ह्रदया देवी को दिया जाता है। वही सोनपुरवा के कोईनबार टोला में मेहरून न्निसा के भूमि को अंचल अधिकारी द्वारा भू माफिया से मिलकर कब्जा कर लिया गया था ,लेकिन मेहरून्निसा के द्वारा इसकी शिकायत उपायुक्त से करने के बाद आक्रोशित सीओ के द्वारा घेराबंदी को जेसीबी लगवा कर तोड़वा दिया गया है, प्रखंड कार्यालय के समीप चल रहे सीएसपी संचालक सुयॅ देव माली को सीओ द्वारा धमकी दिया जा रहा है कि तुम्हारा दुकान हम बंद करवा देंगे ।
वहीं जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश के बावजूद भी तलश बरिया पंचायत के बांकी नदी बालू का रावालिटी काटकर आम जनता को लेने का निर्देश प्राप्त है ,इसके बावजूद भी सीओ द्वारा तलशबरिया पंचायत सचिव को सीओ द्वारा धमकी दिया जा रहा है कि तू पर ऐसा करवाई कर दूंगा कि तुम पेंशन उठाने के लायक नहीं रह पाओगे। सहित अन्य आरोप लिखित रूप में मुख्य सचिव को दिया गया है। झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार मझिआंव अंचल पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध जिपस द्वारा दिए गए शिकायत के आलोक में सीओ से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है जिससे इसकी लिखित उपायुक्त को जांच प्रतिवेदन भेजा जा सके। : इन्द्रियों के दमन से व्यक्ति बनता है यशस्वी धर्म की रक्षा करने वालों की रक्षा धर्म करता है कहीं भी जायें, वहां से दुर्गुण और अपयश लेकर नहीं लौटें।
उत्पन्न परिस्थितियों में अपने विवेक से निर्णय लें, जिससे भविष्य कलंकित न हो पाए। प्रयास हो कि वहाँ अपने संस्कार संस्कृति एवं परम्परा के अनुरूप कुछ विशिष्ट छाप छोड़कर आयें, ताकि तत्कालिक परिस्थितियों के इतिहास में आप का आंकलन विवेकशील एवं संस्कार संस्कृति संरक्षक के बतौर किया जा सके।  उन्होंने भागवत कथा के प्रसंग में इन्द्रियों के निग्रह की चर्चा की। इन्द्रियों को स्वतंत्र छोड़ देने से पतन निश्चित समझें। एक बार अर्जुन इन्द्रलोक में गये हुए थे। वहाँ उर्वशी नामक अप्सरा का नृत्य हो रहा था। नृत्य के पश्चात् अर्जुन शयन कक्ष में चले गये। उर्वशी उनके पास चली गयी। अर्जुन ने आने का कारण पूछा । उर्वशी ने वैवाहिक गृहस्थ धर्म स्वीकार करने का आग्रह किया।
अर्जुन ने कहा कि मृत्यु लोक की मर्यादा को कलंकित नहीं करूँगा। उर्वशी एक वर्ष तक नपुंसक बनने का शाप दे दिया। अर्जुन दुर्गुण और अपयश लेकर नहीं लौटे। उर्वशी का शाप उनके लिए अज्ञातवाश में वरदान सिद्ध हुआ। स्वामी जी ने कहा कि 'धर्मो रक्षति रक्षितः। यानी जो धर्म की रक्षा करता है, उसकी रक्षा धर्म करता है। जो धर्म की हत्या करता है, धर्म उसकी हत्या कर देता है। 'धर्म एव हतो हन्ति। इसलिए धर्म का परित्याग नहीं करना चाहिए। स्वामी जी ने कहा कि जो हमारे पाप, अज्ञानता और दुःख का हरण करे, वो हरि है। वेदांत दर्शन की बात की जाए तो संसार में आने का मतलब ही होता है, कि इसमें रहना नहीं है। परिवर्तन का नाम संसार है। आश्चर्य है कि ऐसा जानकर भी जीव स्थायी ईश्वर को भूल नश्वर संसार में आसक्त है।
जैसे घुमते चाक पर बैठी चीटी और ट्रेन के यात्री कहें कि हम तो केवल बैठे हैं। यह उचित नहीं, क्योंकि शरीर से :नपं के मतदाता सुची प्रारुप का हुआ प्रकाशन: नपं चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जोरों से तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मझिआंव के द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2023- 24 के निमित्त नगर पंचायत मझिआंव के सभी 12वाडोॅ मे निर्वाचन क्षेत्र मे स्थापित सभी मतदाता केंद्रों पर कार्यालय नगर पंचायत में सभी पदों के लिए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 19 जून को कर दिया गया है। जानकारी देते हुए नाजीर सह प्रभारी बीपीआरओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नपं के सभी 12 वार्डों में स्थापित सभी मतदाता केंद्रों पर सभी पदों के लिए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकरण प्रकाशन कर दिया गया है।
साथ ही श्री सिंह ने बताया कि इसके बाद दावा आपत्ति आएगा की वोटर उस बूथ में हैं या नहीं हैं उनके द्वारा अगर दावा आपत्ति किया जाता है तो उनका सुधार किया जाएगा। सभी मतदाता की एंट्री कर दी गई है और इसे सभी बीएलओ को दिया जाएगा और सभी बीएलओ जांच करेंगे की कोई मतदाता सूची से जुटे तो नहीं हैं। किसी का वार्ड बदला हो या मतदान बूथ से हट गया है, उनके द्वारा आपत्ति दर्ज किया जाएगा उसके बाद 1 जुलाई 2023 को जिला को सूचित करते हुए पुण: सुधार कर उसे प्रकाशन किया जाएगा। एक दिवसीय दी गई प्रशिक्षण :प्रखंड सभागार मे प्रखंड साक्षरता समिति के तत्वधान में सोमवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, प्रेरक सह एमटी,भीटी, एवं स्वयंसेवक शिक्षको का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन प्रधान सहायक लव कुमार, सुषमा तिर्की, जितेंद्र सिंह, एवं प्रखंड समन्वयक कामेश्वर बैठा, नपं क्षेत्र के समन्वयक श्रीमती सुरती देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक कामेश्वर बैठा एवं सुरती कुमारी द्वारा कई संगीत मांग नाटक के माध्यम से साक्षर होने की बातें बताई गई। साथ होगी महिलाओं को साक्षरता के साथ सामाजिक बदलाव के लिए प्रशिक्षण देकर उन्हें जागरूक किया गया। कहा गया कि अभी भी विशेषकर महिला शिक्षा के प्रति काफी पीछे हैं और अंधविश्वास एवं रूढ़िवादी के जाल में फंसे हुए हैं। अंधविश्वास पर विश्वास नहीं करने पर बल दिया गया। बताया गया कि जब तक लोग साक्षर नहीं होंगे इस पर काबू पाना मुश्किल है।
उन्होंने अंधविश्वासों से दूर रहने एवं समाज के लोगों को दूर करते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान कहा गया कि इस डिजिटल जमाने में महिलाओं को काफी सजग रहना पड़ेगा और आगे बढ़ना होगा। कहा गया कि साइबर सिक्योरिटी, प्रधानमंत्री, सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, तथा डिजिटल लेन देन के साथ-साथ बैंकिंग सेवाओं से संबंधित एवं सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की प्रशिक्षण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए विस्तार से बताया गया।इस मौके पर अनिल कुमार ठाकुर, संदीप सिंह, चिंता देवी, ललिता देवी, रिंकी देवी, बलराम सिंह सहित ग्रामीण क्षेत्र और नगर पंचायत क्षेत्र के प्रेरक एवं भीटियम ने भाग लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play