गढ़वा : 11 वर्षों से कार्यरत जन सेवकों का ग्रेड पे घटा दिए जाने सहित अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य जन सेवक संघ के आंदोलित सदस्य जानकारी देते हुए संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष सह कांडी प्रखंड में पदस्थापित विभिन्न पर्यवेक्षकीय पद पर कार्यरत जनसेवक शाहिद अंसारी ने कहा कि झारखंड राज्य जनसेवक संघ जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में कृषि विभाग द्वारा जन सेवकों को ग्रेड पे कम किए जाने तथा अन्य अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर जनसेवक गण
कचहरी रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने पीपल के पेड़ के नीचे चिलचिलाती धूप में हम लोग बैठे हुए हैं ।
जन सेवकों ने सरकार और कृषि विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सरकार एवं विभाग के द्वारा जन सेवकों की समस्याओं के निदान के लिए अभी तक कोई ठोस पहल नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारे आंदोलन को हल्के में ना ले। हम लोग एक जनसेवक कई विभाग के प्रभार में रहकर कई विभागों के कार्य करते आए हैं और सरकार के खजाने को बचाने का काम किया है। सरकार जनता का हित चाहती है तो जन सेवक संघ की राज्य कमेटी से वार्ता कर हड़ताल समाप्त करने की दिशा में पहल करे। यदि सरकार या विभाग कोई पहल नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जन सेवक वसंत पांडे, रंजन दुबे प्रशांत मिश्रा श्रीकांत उपाध्याय ज्ञानेंद्र कुमार राजेश कुमार भागीरथी रवि, रामा चौधरी चंदन कुमार, सुनीता कुमारी राजगीर राम, बृज भूषण पांडे, रविंद्र कुमार, परमानंद प्रसाद, अजीत कुमार सिंह, राकेश रोशन सहित बड़ी संख्या में जनसेवक उपस्थित थे।