गढ़वा : गढ़वा जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने रविवार को परिसदन भवन में प्रेस वार्ता कर कहा कि 27 सालों तक गढ़वा की जनता को दो नाथ ने मिलकर ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं तो उक्त दोनों में खलबली मच गई है क्योंकि 27 साल तक विधायक मद की राशि कहां जाती थी। यह जनता को आज तक पता नहीं था वर्तमान समय में योजनाएं धरातल पर उतर रही है और धीरे-धीरे जनता विधायक मद की राशि को समझने लगे तो पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह और पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को कुर्सी से बेदखल कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब जनता इनकी करनी को समझ गई है और उसका जवाब भी सही समय पर देने का काम किया है उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग अनर्गल बयानबाजी करते चल रहे हैं कि गढ़वा में झूठा शिलान्यास किया जा रहा है तो वह शायद या भूल चुके हैं कि उनके कार्यकाल में चुनाव से ठीक पहले झूठा शिलान्यास किया जा रहा था।
लेकिन पिछले दिनों जो मेगा शिलान्यास कार्यक्रम हुए उसमें सभी योजनाएं धरातल पर उतर चुकी है उस पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पहले काम उसके बाद शिलान्यास पर विश्वास करते हैं आज जनता भी गढ़वा के विकास को देख रही है लेकिन कुछ पूर्व के जनप्रतिनिधि गढ़वा की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। वैसे लोगों को अपने कार्यकाल के दौरान विधायक कोटा का तमाम योजनाओं को जनता को बताना चाहिए कि उनके द्वारा जो विधायक कोटा से कार्य किया गया है वह कहां है उन्होंने कहा कि पिछले दिनों 400 योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। आने वाला दिन में हजारों योजनाओं का शिलान्यास होगा और उस पर काम भी होगा पूर्व के जनप्रतिनिधि तमाम योजनाओं का विरोध करने के बजाय। गांव की समस्याओं को रखें उक्त समस्या पर तत्काल काम होगा।