केतार :
केतार पानी की समस्या को लेकर परतीकुशवानी पंचायत के परती गांव के ग्रामीण जूझ रहे हैं गंभीर जल संकट से मवेशियों को भी पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है महिलाएं पानी के लिए दिन भर संघर्ष करती हैं स्कूली बच्चे कई दिनों तक स्नान नहीं कर रहे हैं।
यहां के लोग दूरी तय कर नहाने के लिए सरकारी स्कूल का चापाकल का सहारा ले रहे हैं परतीकुशवानी में पानी की समस्या से विधायक जी ,जिप सदस्य,मुखीया, को अवगत कराया गया लेकिन उसके बाद भी समस्या बरकरार है गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है हर साल की तरह इस बार भी शासन और स्थानीय प्रशासन लोगों को पीने के पानी उपलब्ध कराने की दावा कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है पीने के लिए पानी नहीं मिलने के कारण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है जल नल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ विस्तार हुआ है लेकिन नल में पानी नहीं है वर्तमान में अभी गर्मी की शुरुआत हो चुकी है लगातार गहराता जल संकट से ग्रामीणों को पानी के लिए दौड़ भाग करनी पड़ रही है भूजल स्तर गिरने से कई इलाके जल संकट की चपेट में है पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था करने के लिए कोई तैयार नहीं है यही रफ्तार रही तो ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे जल मिशन योजना के तहत कई साल के बाद पानी मिलेंगे, कई वार्ड में भी पानी की समस्या शुरू हो गई है क्षेत्रों में भीषण गर्मी में पानी की समस्या को लेकर कई मिशन चल रहा है लेकिन धीमी कार्य होने की वजह से ग्रामीण में नाराजगी प्रकट की जा रही है,