whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27196289
Loading...


सीओ द्वारा अवैध बालू की जांच के दौरान हुए ग्रामीणों की हमले प्रकरण में एसडीओ, डीएसपी ने किया स्थल का जांच कहा सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

location_on मझिआंव access_time 18-Jun-23, 05:59 PM visibility 655
Share



सीओ द्वारा अवैध बालू की जांच के दौरान हुए ग्रामीणों की हमले प्रकरण में एसडीओ, डीएसपी ने किया स्थल का जांच कहा सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के बूढ़ी खाड़ में अवैध बालू की धुलाई की छापामारी बिना पुलिस बल लिए ही करने गए सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता के टीम पर उग्र ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह लगभग चार बजे हमला बोल दिया था ।जिसमें सीओ तो बाल-बाल बचे गए थे,परन्तु अपने साथ ले गए दो प्राईवेट चालक पूरहे गांव निवासी आशीष ठाकुर एवं नितेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे,दोनों घायल को रेफरल अस्पताल में ईलाज के बाद आशीष को गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इधर मामला संगीन होते देख तब सीओ के द्वारा सूचना थाना प्रभारी को दी गई थी ,जहां थाना प्रभारी पुरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बूढ़ी खाड़ गांव निवासी बबन यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया था।
जिसकी प्राथमिकी दर्ज सीओं रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा बुढ़ी खाड़ गांव निवासी बबन यादव सहित चार नामजद एवं 30- 40 अज्ञात ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें गिरफ्तार व्यक्ति बबन यादव शनिवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया,बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इधर इस मामले में रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, एसडीपीओ अवध कुमार यादव, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो एवं महिला पुलिस सहित पुलिस सशस्त्र बल के द्वारा बूढ़ी- खाड़ में नामजद आरोपीयों के यहां कई स्थानों पर छापामारी किया गया, परंतु किसी की गिरफ्तारी रविवार को नहीं हो सकी और ना ही बालु ढ़ुलाई कर रहे वह ट्रैक्टर एवं अन्य अभियुक्तों की भी बरामद नहीं हो सकी।
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम एवं एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने पत्रकारों को बताया कि सारे अभी युक्त अविलंब गिरफ्तार किए जाएंगे। एवं सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा यह कहे जाने पर कि बिना पुलिस के वे बराबर बालू का छापामारी के लिए जाते हैं और आगे भी जाते रहेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि सीओ द्वारा ऐसा क्यों कहा गया जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों के आरोप के सवाल के जवाब में कि बांकी नदी पर अवैध रूप से बहुत से ट्रैक्टर बालू का अवैध उत्खनन कर रहे थे जिन पर सीओ के द्वारा उक्त सभी ट्रैक्टर को नहीं पकड़ा गया , अनवरत अवैध बालू की धुलाई खुलेआम किया जा रहा है,उक्त सभी ट्रैक्टरों पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं करते हुएऔर इसी ट्रैक्टर पर उन्होंने क्यों करवाई की, जिससे ग्रामीण उग्र होकर हमला बोला, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस ग्रामीण को शिकायत करना हो वह हमसे कहें उनके शिकायत के आलोक में करवाई की जाएगी।
वही सीओ द्वारा यह कहे जाने पर कि " बालु की छापामारी मे वे पुलिस को कभी नहीं लेकर जाते हैं और आगे भी नहीं लेकर जाऐंगे,जिससे उनपर यह दुसरी/तीसरी बार हमला हुआ,जिसपर एसडीओ ने कहा कि अवैध बालू की छापामारी में पुलिस की भी सहभागिता जरूरी है दोनों मिलजुल कर इस कार्य को पूरा करेंगे,तथा कोई भी अभियुक्त बचेगा नहीं उसे हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। रही बात आगे की जांच के बाद कारवाई होगी। तथा बालू से संबंधित अन बालू माफिया पर भी 107 की प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।इस दौरान पुलिस बल के द्वारा कई स्थानों पर छापामारी के बावजूद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play