गढ़वा : गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के संगबरीया गांव निवासी राम गति राम 58 वर्ष की मौत संदिग्ध अवस्था में शुक्रवार की रात्रि हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राम गति राम होमगार्ड के जवान थे उन्हें ड्यूटी के लिए गढ़वा कारागार मैं लगाया गया था जहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई इसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़े इस घटना को देखकर उपस्थित होमगार्ड के जवान एवं पुलिस ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया इसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया गया परिजनों ने बताया कि राम गति राम तबीयत खराब होने की जानकारी अपने परिजनों को दिया था। परिजन द्वारा तूने अच्छे चिकित्सकों से अपना इलाज कराने की बात बताई गई थी।
जब तक परिजन उन्हें कहीं अच्छे चिकित्सक के पास ले जाते तब तक उनकी स्थिति बिगड़ गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।