मेराल : मेराल प्रखंड एवं अंचल कर्मियों द्वारा शनिवार को विशुनपुरा अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक शिवपूजन उरांव के असामयिक निधन पर मेराल प्रखंड कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया ।
आयोजित शोक सभा में 2 मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोक सभा में वीडियो प्रवेश कुमार साव सीओ निकिता बाला प्रधान सहायक सुनील कुमार अंचल प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा बीपीओ फिरोज अंसारी मनरेगा अकाउनटेंट सूरज कुमार प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जितेंद्र चौबे मुखिया रामसागर महतो अंचल सहायक कुणाल कुमार शाहिद अंसारी स्वस्तिका रानी, कंप्यूटर ऑपरेटर खादिम अंसारी मनीष कुमार,विडिसी रमेश राम शिव कुमार चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।