whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221968
Loading...


आधा दर्जन चापानल को है छः माह से मरम्मत का इंतजार, नगर पंचायत लापरवाह

location_on बंशीधर नगर access_time 24-Aug-20, 04:48 PM visibility 653
Share



						आधा दर्जन चापानल को है छः माह से मरम्मत का इंतजार,  नगर पंचायत लापरवाह


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14(जंगीपुर) में विगत छः माह से आधा दर्जन चापानल खराब है, जिसके कारण लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पेयजल के लिए कुछ दूरी तय कर पेयजल लाना पड़ रहा है।वार्ड पार्षद द्वारा इसकी जानकारी नगर पंचायत को दिए जाने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा खराब पड़े चापानलों की मरम्मति की दिशा में आज तक कोई पहल नहीं किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 के नागरिकों को पेयजल जैसी बुनियादी सुबिधा भी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण लोगों में आक्रोश है। कहाँ कहाँ खराब है चापानल ------------------------------------- नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 में रामजन्म गोस्वामी के घर के निकट लगा चापानल लगभग 9 माह से खराब है।
इस चापानल से लगभग 10 घर के लोग पानी पीते है। राजेश राम चंद्रवंशी के घर के निकट लगा चापानल विगत कई माह से खराब है। इस चापानल से लगभग 20 घर के लोग पानी पीते है। बैजनाथ महतो के घर के निकट अधौरा रोड, प्रदीप सिंह के घर के सामने एन एच 75 के किनारे, मुनी देवी के घर के निकट तथा स्टेशन रोड में सुरेंद्र मेहता के घर के निकट लगा चापानल विगत कई माह से खराब है। प्रभा देवी, चिंता देवी, रेणु देवी, बसंती देवी, सोनी देवी, चम्पा देवी, चिंता कुँवर, राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, सुधीर कुमार सहित अन्य ने बताया कि चापानल खराब रहने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के लिए दूर से पानी लाना पड़ता है। क्या कहते है, वार्ड पार्षद ----------------------------- वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता से इस सम्बंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे वार्ड में कई चापानल खराब है।
इसकी जानकारी उनके द्वारा प्रथम लॉक डाउन से पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी व नगर प्रबन्धक रवि कुमार को दिया गया था। दोनों अधिकारियों ने शीघ्र ही चापानल मरम्मति करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नही किया गया है। क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी ------------------------------- इस सम्बंध में पूछे जाने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि चापानल मरम्मति के लिए अभी मिस्त्री नहीं मिल रहे हैं। मिस्त्री मिलने पर खराब चापानलों की मरम्मति कराया जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play