मझिआंव :
गढ़वा मेन रोड के हारनदुबे के समीप गढ़वा से मझिआंव आने के क्रम में यात्री से भरी टेंपु पलट जाने से लगभग एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कुछ को सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया।
वही तीन घायल व्यक्ति को नपं मझिआंव निवासी ललित रवी के द्वारा स्कॉर्पियो द्वारा मझिआंव रेफरल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर गंभीर रूप से घायल छत्तीसगढ़ के रामानुज गंज निवासी चंद्र देव कश्यप की 40 वर्षीय पत्नी रंभा देवी, 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका देवी, चंद्रदेव कश्यप का नाम शामिल है ।जिन्हें चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए चंद्रदेव कश्यप ने बताया कि अपने घर से अपनी बड़ी लड़की के यहां मोहम्मदगंज कमलेश राम के यहां जा रहे थे कि इसी बीच हारन दुवे के समीप अनियंत्रित होकर टेंपु दूसरे तरफ पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी ,साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि टेंपो चालक नाबालिग था एवं शराब के नशे में धुत था, ललित राम ने बताया कि वे गढ़वा से स्कॉर्पियो द्वारा मझिआंव आ रहे थे कि इसी दौरान यह दुर्घटना देखा ,मानवता के नाते सभी को रेफरल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।