एक नज़र इधर भी
location_on
मेराल/भवनाथपुर/नगर
access_time
16-Jun-23, 09:23 PM
visibility
797
नूतन टीवी टीम check_circle
संवाददाता
:
प्रचंड गर्मी के साथ प्रखंड में पेयजल संकट गहराने लगा हैं। लेकिन इस समस्या को ध्यान में रखकर सरकार ने पंचायतों में सोलर जलमीनार लगाकर लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने की पहल की थी लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण सोलर जलमीनारों का रखरखाव बेहतर नहीं होने से समस्या फिर से गहरा गई है।प्रखंड के मकरी पंचायत के गडेरियाडी पहाड़ में लगे सोलर जलमीनार कई महीने से खराब पड़ा हुआ हैं। ग्रामीण चंदन कुमार पाल, सीकेश कुमार, निकेश कुमार, मोहम्मद इमरान रजा, धर्मेंद्र पाल,अजय पाल, प्रनीश पाल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की उदासीनता की वजह से जलमीनार शोभा की वस्तु बनी हुई हैं।हमलोग ग्रामीण पेयजल के लिए इस चिलचिलाती धूप में यत्र-तत्र भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि ज़ब सोलर जल मीनार लगी थी तो आसपास के लोगो मे ख़ुशी थी कि पानी की समस्या दूर हो गई, लेकिन समस्या बनी रहीं। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने खराब पड़े सोलर जल मीनार को जल्द चालू कराने की मांग की है ताकि लोगों को पानी किल्लत का सामना न करना पड़े।मकरी पंचायत कि मुखिया सरिता देवी से पूछे जाने पर कहा कि बोर मे पानी नहीं है, जल्द ही नया बोर कर सोलर जल मीनार चालू करा दिया जाएगा।
भवनाथपुर थाना के एएसआई रब्बुल अंसारी ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं को सड़क सुरक्षा यातायात संबंधित नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर एएस आई रब्बुल अंसारी ने छात्राओं से कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं की और सामने वाले की भी जान बचा सकते हैं।
छात्राओं से कहा कि जब भी पिता , भाई या अपने करीबी लोग बाइक चलाते है तो उन्हें जरूर हेलमेट पहनने को कहे। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे। कार चलाते समय हमेशा सीट-बेल्ट बांधेंगे। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे। हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अपने स्वजन से पालन कराएंगे। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करना चाहिए। कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन न करने के चलते होती हैं। जिसके कारण लोंगो को आर्थिक मानसिक परेशानी भी हो जाती है ।पुलिस अगर आपकी गाड़ी पकड़ती है तो आपको चालान के रूप में आर्थिक नुकसान के साथ साथ मानसिक परेशानी भी होती होगी ।
इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का अनुपालन खुद करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सड़क दुर्घटना में अगर कोई घायल दिखता है तो संवेदना दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित करें, जरूरी हो तो उसे 108 एम्बुलेंस को कॉल करे व एक अस्पताल तक भेजने में मदद करें यह सच्ची मानवता है।