गढ़वा : एमबीबीएस में नामांकन के लिये होने वाले अखिल भारतीय परीक्षा निट 2023 में गढ़वा के आयुष अग्रवाल ने 319 वां स्थान मिला है। इस सफलता से आयुष देश के प्रतिष्ठत सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करेगा।
आयुष के पिता हरिशकर अग्रवाल अपनी पुत्र की सफलता से बहुत प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि निट मेडिकल क्षेत्र में कठिनतम परीक्षाओं में से एक है। इसमें सफल होकर उनका पुत्र ने न सिर्फ परिवार का बल्कि गढ़वा जिला का भी नाम रौशन किया है।
मैट्रिक की पढ़ाई देवघर से किया।12 वीं तक की पढाई दिल्ली से किया। उसके बाद कोटा से तैयारी कर सफलता प्राप्त किया है।