गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव निवासी दिनेश राम की पत्नी अनीता देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर में भर्ती किया गया है ।
घटना के संबंध में बताया गया कि गुरुवार के देर शाम अनीता देवी ने अपने पति से किसी बात को लेकर आपस में विवाद कर लिया इसके बाद आक्रोशित होकर अनीता देवी ने कीटनाशक खा लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे रात्रि में सदर अस्पताल में भर्ती कराया