गढ़वा :
सदर प्रखंड के करुआ कला पंचायत के पूर्व मुखिया सिद्धेश्वर उपाध्याय के पिता अवकाश प्राप्त शिक्षक उमाकांत उपाध्याय (92बर्ष) का आज दोपहर 1:30 बजे निधन हो गया।
श्री उपाध्याय का निधन उनके पैतृक आवास करुआ खुर्द में हुआ है। उनका अंत्येष्टि आज ही शाम को 4:30 बजे पैतृक गांव के श्मशान घाट पर संपन्न होगा। अवकाश प्राप्त शिक्षक स्वर्गीय उपाध्याय एक सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने आजीवन सामाजिक कार्य मैं आगे बढ़कर हाथ बटाया ।मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के धनी श्री उपाध्याय की पहचान गांव समाज तथा इलाके के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय व्यक्ति के तौर पर रहा है।उनके निधन की खबर से करुआ कला पंचायत तथा आसपास के इलाके में शोक की लहर छा गई है।
उनके पीछे भरा पूरा परिवार है 4 पुत्र एक पुत्री एवं नाती पोते के साथ परिवार में दर्जनों सदस्यों को अपने पीछे वे छोड़ गए हैं।