गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र सहित दूसरे क्षेत्रों की भी समस्या का त्वरित निदान कर रहे हैं। मंत्री ने ट्विटर पर प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तलसबरिया पंचायत के सेमराहाट ग्राम निवासी नंदलाल चौहान को अंबेडकर आवास उपलब्ध कराया।
मंत्री ने बताया कि उन्हें उक्त गरीब परिवार की बारिश में मकान ध्वस्त हो जाने से पूरे परिवार को बेघर होने की हो जाने की सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने गढ़वा उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
डीसी ने कार्रवाई करते हुए बताया कि जांचोपरांत शिकायत सही पाई गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के शेक डाटा में पीड़ित व्यक्ति का नाम नहीं होने के कारण उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता है। परंतु उसे बाबा साहब अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दिशा में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
मंत्री ने बताया कि कहीं से भी किसी भी क्षेत्र की कोई समस्या हो तो वे उसका निदान करने के लिए तत्पर हैं। मझिआंव बीडीओ ने पीड़ित नंदलाल को अंबेडकर आवास योजना का लाभ देने की कार्रवाई शुरू कर दिया है।