नूतन टीवी टीम :
भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन
भाजपा गढ़वा रंका विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय के आरकेभीएस बीएड कॉलेज में किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का नेतृत्व किया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि मोदी सरकार अपने नौ साल के कार्यकाल में भारत को उच्च शिखर पर पहुंचाने का काम किया है मोदी सरकार का हर योजना का लाभ आम जनता को सीधा मिल रहा है। 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा पुर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
जब झारखंड में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार आएगी तभी झारखंड का विकास होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है केंद्र सरकार ने जनहित में अनेकों योजनाएं बनाई। जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है उन्होंने कहा कि झारखंड में सिर्फ मोदी को की योजना चल रही है झामुमो सरकार ने जनहित में एक भी योजना नहीं बनाया है। हेमंत सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है चारों तरफ लूट मचा हुआ है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा ने देश को एक कुशल प्रधानमंत्री दिया है जो भारत ही नहीं बल्कि विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं मोदी सरकार आने से भारत का सम्मान विश्व में बढ़ा है मोदी सरकार ने देश में जनहित में अनेकों योजना बनाया।
मोदी सरकार से पहले जनता को उचित लाभ नहीं मिलता था लेकिन मोदी सरकार आने के बाद जनता खुशहाल हैं उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में झारखंड बर्बादी की राह में चल पड़ा है झामुमो विधायक मंत्री अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरज गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही झारखंड का विकास कर सकता है बाकी झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक सिर्फ जनता को धोखा देने में लगे हुए हैं झुठा शिलान्यास झुठा वादा ही झामुमो की निशानी है।
कार्यक्रम को पुर्व एससी आयोग के चेयरमैन शिवधारी राम एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मन राम एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान नवीन जायसवाल संजय जायसवाल सरोज सिंह बिपिन तिवारी पार्वती सिंह देवकांत ओझा शोभा जायसवाल अनित तिवारी नंदु चौधरी मनोज चौधरी चंदन जायसवाल कंचन रवि ज्ञान रंजन चौबे संतोष चंद्रवंशी छोटु यादव धर्मेन्द्र कुमार गिरिवर यादव सुधीर कुशवाहा आनंद धर दूबे अरविंद कुमार बिनोद उरांव सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।
: स्कॉर्पियो ने पेड़ में मारी धक्का एक नवजात बचा की हुई मृत्यु: सभी घायल गढ़वा रेफर:
बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा मोड़ के समीप मझिआंव से कांडी की ओर जा रही काला रंग की नई स्कार्पियो गाड़ी एक पेड़ में जाकर जोरदार धक्का मार दी।
जिससे उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए जबकि एक 6माह का नवजात शिशु की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि स्कॉर्पियो गढ़वा से चलकर भाया मझिआंव से कांडी की तरफ जा रही थी कि इसी बीच बरडीहा पहाड़ी के ढ़लान में एक सूखे पेड़ में जोरदार धक्का मार दिया, जिससे हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के दारीदह गांव निवासी अजय कुमार सिंह लगभग 45 वर्ष, भीष्म नारायण सिंह लगभग 46 वर्ष, राहुल कुमार सिंह लगभग 35 वर्ष एवं बरडीहा थाना क्षेत्र के कुल हुआ गांव निवासी सुमित प्रजापति की पत्नी नीतू देवी तथा उसका 6माह का नवजात शिशु गाड़ी में थे। जिसमें सूत्रों के अनुसार नवजात शिशु की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। इधर थाना प्रभारी श्री पांडेय के द्वारा 108 एंबुलेंस को फोन लगाने पर उन्होंने बताया कि खाली नहीं होने की बात कही गई।
इसके बाद बलेरो से सभी को आनन-फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार हुआ है नई स्कॉर्पियो गाड़ी भीष्म नारायण सिंह की बताई जा रही है । यह किसी काम से गढ़वा हुए गए थे इसी दौरान बरडीहा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी सुमित प्रजापति अपनी पत्नी नीतू देवी के साथ अपने लगभग 6माह नवजात शिशु को गढ़वा से ईलाज कर अपने मैके पखनाहा उसी गाड़ी से वापस जा रही थी, इसी बीच भारी दुर्घटना हो गई। उस मासूम नवजात शिशु को भी गढ़वा ले जाया गया इस उम्मीद से कि वह अभी भी जीवित है, लेकिन ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई थी। इधर दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को थाना प्रभारी के द्वारा थाना में ले जाने की बयवस्था की जा रही थी।
मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल जहीर की 20 दिन बाद रांची रिम्स में हुई मृत्यु:
थाना क्षेत्र के तलशबरिया गांव निवासी जहीर खान लगभग 73 वर्ष को पिछले माह 26 मई की रात्रि में मोटरसाइकिल की धक्के से गंभीर रूप से घायल की मृत्यु रांची रिम्स में 15जून को दिन गुरुवार को दिन के 2:00 बजे मृत्यु हो गई।जिनका सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को वापस घर लाने की तैयारी की जा रही थी।इधर घायल अब मृतक की पत्नी शहनाज बीवी के द्वारा मझिआंव थाना में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दी गई थी, जिसके आधार पर 1 जून को केस कांड संख्या 56/23, धारा 57 ,338 आईपीसी के तहत मामला दर्ज की गई थी। जिसपर मामला दर्ज कराई गई है उसका नाम तलशबरिया गांव निवासी सैयद शबरे आलम के 17 वर्षीय पुत्र सैयद जफर ताज को नामजद आरोपी बनाया गया है।
दिए गए आवेदन में लिखा गया था कि 26 मई दिन शुक्रवार की रात्रि लगभग 10 बजे उनके पति जहीर खान उम्र लगभग 73 वर्ष अपने रिश्तेदार के यहां से शादी समारोह से खाना खाकर अपने 8 वर्षीय पुत्र के साथ घर वापस पैदल लौट रहे थे कि इसी दौरान मझिआंव -बरडीहा मेन रोड के तलशबरिया चौक के समीप रोड पर गांव के ही सैयद सबरे आलम के 17 वर्षीय पुत्र सैयद जफर ताज अपनी मोटरसाइकिल संख्या जे. एच .14 ए 9927 से पीछे से धक्का मार दिया ।जिससे उनका पति जहीर खान गंभीर रूप से घायल हो गए ।तथा साथ में 8 वर्षीय पुत्र बाल-बाल बच तो गया परंतु अपने पिता को गंभीर रूप से घायल देख काफी रोने चिल्लाने लगा ,जिसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल जहीर को रेफरल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया ।
जहां चिकित्सकों के द्वारा उसे स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक ईलाज के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया, वहां से भी स्थिति गंभीर देख राची रिम्स रेफर कर दिया गया ।जहां पर परिजनों के द्वारा रांची के एक निजी क्लीनिक लेक भीयु अस्पताल में 27 मई को भर्ती कराया गया। जहां पर ईलाज के बाद आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह 11 जून को रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां पर ईलाज के दौरान 15 जून को दिन के लगभग दो बजे उन्होंने अपनी जीवन की जंग हार गए। इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को पुलिस अभी तक आरोपी के यहां से बरामद तक नहीं की और ना ही इसमें अभी तक कोई कार्रवाई की गई। इधर मेरे पति का भी मृत्यु भी हो चुकी है।
मृतक के परिजनों का पुलिस के प्रति उदासीन रवैया बताया गया ,तथा धक्का मारने वाले के उपर अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की ।ईस संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो से संपर्क करने पर संपर्क नहीं हो सकी।
प्रोनती पर दी गई विदाई
बरडीहा थाना में कार्यरत एएसआई विजय सिंह के पदोन्नति के बाद थाना परिसर में गुरुवार को थाना प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में विदाई समारोह आयोजन कर बिदाई दी गई। जिन्हें मां गढ़ देवी की प्रतिमा,अंग वस्त्र, कलम डायरी, गुलदस्ता सहित अन्य उपहार देकर विदाई दी गई। तथा थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय, एसआई पंकज सिंदुरिया, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रोनती प्राप्ती के बाद वे चतरा जिला में अपना योगदान देने जा रहे विजय कुमार सिंह को एक कर्तव्यनिष्ठ एवं ड्यूटी के पक्के पदाधिकारी के रूप में बताया।
तथा इनकी कमी बराबर खलते रहेगी। उनका जीवन जहां भी रहे सुखमय एवं हंसी-खुशी से बिते सभी ने यही कामना भगवान से की । इस मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय,एस साई पंकज सिंदुरिया, थाना के सभी पुलिस सशस्त्र बल, के अलावें राजद प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव, 20सूत्री अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता,
गुलाम गौस, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष बिरेंद्र यादव, पूर्व मुखिया रामदेव विश्वकर्मा, मुकेश प्रजापति, संजय कुमार पाठक, मुस्लिम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
राज्य भर के सहायक अध्यापक 17 को घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास : दशरथ ठाकुर
गढ़वा : राज्य भर के सहायक अध्यापक अपनी मांगों के समर्थन में 17 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
यह कार्यक्रम वृहद स्तर पर किया जाएगा। झारखंड सरकार सहायक अध्यापकों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। अब सहायक अध्यापक चुप बैठने वाले नहीं हैं। घेराव कार्यक्रम में राज्य भर के लगभग सभी 62 हजार सहायक अध्यापक शामिल होंगे। जिससे पूरी राजधानी अस्त-व्यस्त हो जाएगी। इसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी। उक्त बातें सामुदायिक अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव सह एकीकृत मोर्चा के राज्य कमिटी सदस्य दशरथ ठाकुर ने कही।
श्री ठाकुर ने कहा कि घेराव कार्यक्रम में गढ़वा जिला के से तीन हजार से अधिक सहायक अध्यापकों सहित पूरे राज्य के लगभग सभी 62 हजार सहायक अध्यापक शामिल होंगे। श्री ठाकुर सहित गोविन्द सिंह, प्रदीप सिंह, बिपुल दुबे, अविनाश चौधरी, राजेश विश्वकर्मा, मनोज ठाकुर, अम्मानुलह खान, मनोज सिंह, अतुल सिंह आदि ने राज्य के सभी सहायक अध्यापकों से घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है।
श्री ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के अध्यापकों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। इससे सहायक अध्यापक में काफी आक्रोश है। राज्य के लगभग 62 हजार सहायक अध्यापक विगत 20 वर्षों से शिक्षण कार्य करते हुए अपने चिर प्रतिक्षित मांग वेतनमान को लेकर संघर्षरत हैं। विधानसभा चुनाव 2019 के पूर्व की चुनावी सभाओं में लगातार यह कहा गया था कि महागठबंधन की सरकार बनते ही तीन माह के अंदर राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को वेतनमान दिया जाएगा। परन्तु साढ़े तीन वर्ष बीतने के बाद भी राज्य के सहायक अध्यापकों को वेतनमान नहीं मिल सका। सरकार यथाशीघ्र राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को वेतनमान देने एवं विभिन्न समस्याओं यथा ईपीएफ का लाभ देने, अनुकम्पा के वर्तमान प्रावधान को शिथिल करते हुए मृत सहायक अध्यापक के परिजनों को लाभ देने, सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों को लाभ देने, सीटेट को जेटेट के समकक्ष मान्यता देने, अप्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु एक अवसर प्रदान करने, पूर्व की सरकार द्वारा आंदोलन के क्रम में रांची तथा राज्य के विभिन्न थानों में सहायक अध्यापक व परिजनों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने, एक जनवरी 2023 से चार प्रतिशत मानदेय वृद्धि के लाभ का एरियर भुगतान करने, सहायक अध्यापकों का विभिन्न कारणो से पूर्व के वित्तीय वर्षो का बकाया मानदेय भुगतान करने, आकलन परीक्षा का आयोजन संघीय वार्ता में तय समझौते के अनुसार तत्काल करने सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली में संशोधन करने आदि की मांग अविलंब पूरा करे नहीं तो आंदोलन और भी जोरदार होगा।

मानव जीवन पर अन्न और संग का गहरा प्रभाव
मानव जीवन पर अन्न और संग का गहरा प्रभाव होता है। हम जैसा अन्न ग्रहण करते हैं वैसा मन बनता है। जैसी संगति करते हैं वैसा आचरण होता है। इसलिए दुष्टों का अन्न और संग दोनों विनाशकारी होता है। श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अधर्म, अनीति और अन्याय के सहारे कुछ समय के लिए समाज में वर्चस्व कायम किया जा सकता है। लेकिन वह स्थाई नहीं हो सकता। नीति, न्याय और सत्य ही स्थायित्व देता है। 58 दिनों से वाण सैया पर लेटे भीष्म पितामह को याद कर कृष्ण की आंखों में आंसू आ गए। युधिष्ठिर ने आंसू का कारण पूछा। विष्णु ने कहा कि कुरु वंश का सूर्य अस्ताचलगामी है।
उनका दर्शन किया जाए। द्रोपदी सहित पांचो पांडव वहां पहुंचे। श्री कृष्ण के आग्रह पर भीष्म राज धर्म और राजनीति का उपदेश देने लगे। द्रोपदी मुस्कुरा दी। भीष्म ने मुस्कुराने का राज पूछा। द्रोपदी ने कहा कि आज आप उपदेश दे रहे हैं कि अन्याय नहीं करना चाहिए, अन्याय का साथ नहीं देना चाहिए और अन्याय होते देखना नहीं चाहिए। चीरहरण के वक्त आपकी यह नीति और धर्म कहां थे। भिष्म ने कहा कि उस वक्त अन्न और संग के दोष का मुझ पर प्रभाव था। मनुष्य अर्थ का दास होता है। अर्थ किसी का दास नहीं होता। उन दिनों में दुर्योधन के अर्थ से पल रहा था। गलत लोगों का अन्न संग ग्रहण नहीं करना चाहिए। धीर और वीर पुरुष को भाग्यवादी नहीं कर्मवादी होना चाहिए।
गलत तरीके से आई लक्ष्मी उपद्रवकारी होती हैं। इन्हें संभालना मुश्किल होता है। लक्ष्मी का सदैव सदुपयोग होना चाहिए। जिस परिवार और समाज में लक्ष्मी का उपभोग होने लगता है, वहां एक साथ कई विकार उत्पन्न हो जाते हैं। अंततः पतन का कारण बनता है। स्वामी जी ने कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा को व्यास जी का अवतरण हुआ था। इसलिए इस तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाने की परंपरा है। व्यास जी को नहीं म
व्यास जी को नहीं मानने वाले भी गुरु पूर्णिमा मनाते हैं। स्वामी जी ने कहा कि गुरु सिद्ध होना चाहिए, चमत्कारी नहीं। जो परमात्मा की उपासना और भक्ति की सिद्धि किया हो वही गुरु है। गुरु का मन स्थिर होना चाहिए, चंचल नहीं। वाणी संयम भी होनी चाहिए। गुरु समाज का कल्याण करने वाला हो और दिनचर्या में समझौता नहीं करता हो।
गुरु भोगी विलासी नहीं हो। गुरु और संत का आचरण आदर्श होना चाहिए। जिनके दर्शन के बाद परमात्मा के प्रति आसक्ति और मन में शांति का एहसास हो वही गुरु और संत की श्रेणी में है। गुरु दंभी और इंद्रियों में भटकाव वाला नहीं होना चाहिए।