whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27279571
Loading...


टीपीसी उग्रवादी दीपक रजवार के घर पर बरडीहा पुलिस ने किया कुर्की जब्ती

location_on मझिआंव access_time 15-Jun-23, 07:10 PM visibility 655
Share



टीपीसी उग्रवादी दीपक रजवार के  घर पर बरडीहा पुलिस ने  किया कुर्की जब्ती


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह कौवाखोह गांव निवासी दीपक कुमार सिंह को 2017 में पीसी की मांग करते हुए अक्षय सिह की दास्तां ने जमकर लाठी डंडों से जमकर पिटाई की थी ।जिसमें दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताते चलें कि 18दिसंबर 2017के रात्रि में टीपीसी दस्ता के उग्रवादी अक्षय सिंह के साथ पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौआचटान निवासी सह टीपीसी उग्रवादी दीपक रजवार सहित लगभग एक दर्जन हथियारबंद, नकाबपोश लोगों के द्वारा घर के ग्रिल गेट का ताला तोड़कर मुखिया पति दीपक सिंह को उसके घर से बाहर लाकर उनके घर के समीप ही लाठी डंडों से जमकर पिटाई की गई थी, जिसे उनका हाथ टूट चुका था,तथा गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
उसके अलावा उसी रात सुखनदी पंचायत के मुखिया सह कोलहुआ गांव निवासी दिलीप रजवार को भी पिटाई की गई थी। परंतु दीपक सिंह के द्वारा ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसे पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की सारी जानकारी दी गई थी। एवं घायल मुखिया पति दीपक सिंह के द्वारा 19दिसंबर को थाना में मामला दर्ज कराई गई थी।जानकारी देते हुए बरडीहा थाना के एसआई सह केस के अनुसंधानकर्ता पंकज सिंदुरिया ने बताया कि घायल दीपक कुमार सिंह के द्वारा बरडीहा थाना में केस कांड संख्या 67 /17, दिनांक 19 /12/ 2017 को मामला दर्ज कराया गया था, जिसका धारा 147, 148, 323 ,324 ,325, 386, 452, 504/34, 17 सीएल एक्ट एवं 10/13, यूपी एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई थी। साथ उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 5 साल से फरार चल रहे टीपीसी उग्रवादी के अक्षय सिंह के दस्ता के द्वारा यह कांड किया गया था।
जिसमें पिछले लगभग दो माह पहले आरोपी पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चौआ चट्टान गांव निवासी सह इस कांड में शामिल टीपीसी उग्रवादी दीपक रजवार के घर पर बरडीहा पुलिस के द्वारा न्यायालय के निर्देशानुसार इश्तिहार चिपकाया गया था। इसके बावजूद भी वह न्यायालय में आप समर्पण नहीं किया ।जिसे 15जुन को उसके घर का कुर्की जब्ती किया गया। इस अभियान में एसआई पंकज सिंदुरिया एवं पुलिस बल के द्वारा किया गया। साथ ही श्री पंकज ने बताया कि इस कांड में लगभग एक दर्जन थे जिसने नामजद 5 व्यक्ति थे जो कुछ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया बाकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया,जबकि दीपक रजवार की फरारी के कारण उसका घर का कुर्की जब्ती किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play