गढ़वा : 2 जगहों पर घटी अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं।
गढ़वा शाहपुर सड़क में तिलदाग मोड़ के समीप मोटरसाइकिल के धक्के से एक व्यक्ति घायल हो गया इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। घायल व्यक्ति मेराल थाना क्षेत्र के हासन दाग गांव निवासी मुकेश चौधरी बताया जा रहा है परिजनों ने बताया कि अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहेरा ससुराल जा रहा था इसी बीच तिलदाग मोड़ के समीप पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

जबकि दूसरे मामले में गढ़वा बिशनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला गांव निवासी जन्नत हुसैन का पुत्र फरहान राजा मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हो गया है उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के संबंध में बता जा रहा है कि गांव में है एक शादी समारोह से वापस अपने घर आ रहा था इसी क्रम में घर से थोड़ा पहले एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे पीछे से धक्का मार दिया जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बाद घरवालों ने उठाकर सदर अस्पताल में इलाज कराया है।
।