मेराल : गुप्त सूचना के आधार पर मेराल पुलिस ने यूरिया नदी पुल के पास से अपाची मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए गए शिव कुमार चौधरी पिता लल्लू चौधरी उम्र 19 वर्ष दूसरा संदीप चौधरी पिता महेंद्र चौधरी उम्र 22 वर्ष दोनों गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी हैं थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी पिस्तौल के साथ किसी अपराध की मंशा से पुलिया के नीचे थे तभी उनके द्वारा घेराबंदी कर दोनों को लोडेड पिस्तौल के साथ मौके स्थल से गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।