बंशीधर नगर : -शहर के ठेकेदार सह व्यवसायी मिठू जायसवाल के घर पर मंगलवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की है. धुरकी मोड स्थित आवास के बाहर दो अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.तीन राउंड फायरिंग कर अपराधी फरार हो गये. एक गोली घर के बाहर खड़ी कार में लगी है जो कार के पीछे का शीशा को छेदते हुए निकल गई है वही दूसरी गोली घर के दीवार पर लगी है. एक राउंड हवाई फायर की गई. उस घटना से शहर के लोग दहशत में है.

मिठू ने बताया कि घटना रात लगभग 12 बजे की है. सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची तथा फायरिंग में उपयोग की गई कारतूस के खोखा को बरामद किया है. पुलिस के पहुंचने के पहले ही अपराधी फरार हो गए थे. दो दिन पूर्व मिठू जायसवाल के वाट्सअप पर मैसेज कर फिरौती मांगी गई थी.फिरौती नही देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गैंग द्वारा दी गईं थी.फायरिंग की घटना मिठू के घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैलेकिन कैमरे में अपराधियों का चेहरा नही आया है.बुधवार को एसडीपीओ प्रमोद केशरी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, एसआई बिक्रम सिंह दल-बल के साथ मिठू जायसवाल के घर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया. इस दौरान एसडीपीओ ने मिठू से जानकारी लेते हुए सीसीटीवी भी खंगाला.पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए आस-पास में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है.भुक्तभोगी मिठू जायसवाल ने कहा कि इस घटना से पूरे परिवार में भय का माहौल है. पुलिस से मिठू ने सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग किया है.