मझिआंव : असामाजिक तत्वों के द्वारा सौहार्द बिगड़ने का किया प्रयास: नगर पंचायत क्षेत्र के कोयल नदी के तट पर स्थित माँ काली मंदिर के दीवाल पर सोमवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उर्दू भाषा में कुछ शब्द लिखकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने समय रहते मिटाकर मामले को शांत कर दिया है।
बताया जाता है कि सोमवार को कुछ बच्चों ने इसे देखा था और गुस्से में उस लिखे गए उर्दू शब्द पर गोबर फेक दिया था।हालांकि मंगलवार को जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली वैसे ही तत्काल आनन फानन में लिखे गए उर्दू शब्द को सफेद रंग से पुतवा दिया गया।तबतक मझिआंव बाजार के लगभग सभी लोगों को इसका पता चल चुका था।
और स्थानीय लोग तरह- तरह की प्रतिक्रिया ब्यक्त कर रहे थे। यज्ञ कमेटी के लोगों का कहना है कि मझिआंव जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र में इस तरह की घटिया हरक्कत किसी असामाजिक तत्वों द्वारा ही किया जा सकता है। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने बताया कि इसकी सूचना मिली थी जिसे पेंट के द्वारा उसे मिटा दिया गया है ,ताकि सौहार्द पूर्ण वातावरण बरकरार रहे।