केतार : - केतार प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में दिन मंगलवार को केतार प्रमुख चन्द्रावती देवी की अध्यक्षता में राशन वितरण गड़बड़ी को लेकर प्रखंड के सभी प्रणाली दुकानदारों के साथ एक बैठक आहूत की गई।
बैठक में मुख्य रूप से गरीबों को मिलने वाली साड़ी,धोती,राशन,आधार सिडिंग सहित अन्य मामलों पर चर्चा किया गया।इस बैठक में उपस्थित सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को नसीहत देते हुए प्रमुख ने कहीं की आप लोग अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाएं।आपलोगों के द्वारा राशन कम आने की हवाला देते हुए,हरेक लाभुकों से राशन कटौती की सूचना प्राप्त होती है।आप जहां से वितरण सामग्री का उठाव करते हैं,वहां भी मैं(गोदाम में)जा कर आपलोगों का जायजा भी ली हूँ,वहां से आपलोगों का कोई कटौती नही किया जाता है,तो फिर आपलोग यहां लाभुकों से कैसे कटौती कर सकते हैं।
अगर ऐसी शिकायत पुनः दुबारा मिलती है तो बाध्य होकर सम्बंधित डीलरों पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।आपलोग ससमय सामग्री का उठाव करते हुए समय पर सभी लाभुकों के बीच सामग्री का वितरण करना सुनिश्चित करें। इधर मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने भी कहा कि मैं आपलोगों से अपेक्षा करता हूँ कि आपलोग सही ढंग से सामग्री का वितरण करें।यह जो अनाज आता है गरीबों के हक के लिए आता है,आपलोग मानवता का परिचय देते हुए कार्य करें।साथ ही प्रखंड कर्मियों को अन्य कार्यो में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।
उक्त बैठक में विधायक प्रतिनिधि बिक्रमा सिंह,विसूत्री अध्यक्ष संजय सिंह,उपाध्यक्ष शुशील कुमार पाठक,समाजसेवी अखिलेश प्रसाद,उदय प्रसाद मुखिया प्रमोद कुमार,प्रभु नारायण गुप्ता,गुड्डी देवी,सुनील बैठा,अरुण बैठा,गोपाल बैठा,मुखिया श्यामसुंदर बैठा, प्रखंड कर्मी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।