भवनाथपुर : इंटक(त्रिपाठी गुट)यूनियन बैनर तले भवनाथपुर खदान के डोलोमाइट खदान के मजदूरों एवं विस्थापितों ने मंगलवार को शिव पहाड़ी मंदिर परिसर में इंटक जिला अध्यक्ष सुशील चौबे की अध्यक्षता में एक बैठक किया।
बैठक से पूर्व इंटक के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया चौबे के पिता प्रेमनाथ चौबे का निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया एवं मृतक कीआत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। बैठक में तुलसीदामर खदान को चालू करने तथा मजदूरों को त्रुटि पूर्ण एंड फाइनल सेटेलमेंट में सुधार करने के आलोक में अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा दिया गया जांच प्रतिवेदन के आधर पर सभी प्रकार के मजदूरों को फूल एवं फाइनल सेटलमेंट देने के आलोक में विस्तृत चर्चा की गई।
इस बैठक मे निर्णय लिया गया कि मजदूरों के हक एवं अधिकार को दिलाने के लिए बोकारो स्टील प्लांट के बोकारो में अवस्थित सेल के प्रशासनिक भवन का घेराव 20 जून के बाद तिथि निर्धारित कर किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक विस्थापित मजदूरों के समस्या का समाधान नही होता है तब तक भवनाथपुर अवस्थित सेल के किसी भी सामग्री के ऑक्सन पर सेल रोक लगाए नही तो बाध्य हो कर सेल के किसी भी समान को उठाने नही करने दिया जाएगा। इस मौके पर शंभू पासवान, वीरेंद्र साव, राम लखन राम, जनक अंसारी, शंकर राम, बाला यादव, कैलाश साव, कसमुद्दीन अंसारी, नरेश चौधरी, प्रेम राम, सुदर्शन साव, गुलाबचंद साव, धर्मेंद्र गुप्ता, कुमार उर्मिला कुंवर, रामपति देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।