भवनाथपुर : भवनाथपुर टाउनशिप सेल डीएवी से पढ़कर अब तक डॉक्टर इंजीनियर प्रबंधक तो बहुत बने हैं परंतु अब आने वाले समय में यहां से आई ए एस, बीडीओ,सीओ आईपीएस भी बनेंगे क्योंकि डीएवी भवनाथपुर में यहां के विद्यार्थियों की सुविधा हेतु विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के साथ-साथ अब कला संकाय की सुविधा भी शुरू कर दी गई है |
कला संकाय में जयंती पाठक पिता शरदेंदु पाठक का नामांकन लेकर विद्यालय के इतिहास में पहली बार कला संकाय की शुरुआत की गई है।कला संकाय की शुरुआत करने के लिए लगभग चार वर्ष पूर्व ही विद्यालय के शिक्षक सह सीसीए इंचार्ज संजय राय भट्ट तथा शिक्षक शौकत अली ने कला संकाय की शुरुआत करने की प्रयास की गई थी परंतु आगामी वर्षों में कोविड 19 आने के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो सका।
परंतु इस वर्ष नए प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा, सेल आरएमडी के महाप्रबंधक मनोज कुमार,खान प्रबंधक बी पाणिग्रही के सकारात्मक पहल से इस वर्ष कला संकाय की शुरुआत की गई है । इससे शिक्षक के साथ-साथ क्षेत्र के बच्चे और अभिभावक भी काफी खुश हैं । प्राचार्य ने कहा कि अब बच्चों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी साथ ही अभिभावकों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।