whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057822 readers visited
Loading...

Advertisement

29 वर्ष पहले आज ही के दिन गढ़वा जिले में शुरू हुआ था टेनिस बॉल क्रिकेट, इस 29 वर्ष के सफर में लाखों रुपये तक पहुँच गया प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि

location_on गढ़वा access_time 11-Jun-20, 03:47 PM visibility 679
Share



																		29 वर्ष पहले आज ही के दिन गढ़वा जिले में शुरू हुआ था टेनिस बॉल क्रिकेट, इस 29 वर्ष के सफर में लाखों रुपये तक पहुँच गया प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि
टेनिस बॉल क्रिकेट की एक प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद उस समय की फ्लॉप नाईन की टीम, इसमें गढ़वा के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ पंकज प्रभात व न्यायाधीश विनोद कुमार भी दिख रहे हैं।


नवनीत कुमार check_circle
एडमिन, नूतन टीवी



गढ़वा: गढ़वा में टेनिस बॉल क्रिकेट की शुरुआत 29 वर्ष पहले आज ही के दिन हुई थी। आज ही के दिन पहली बार शहर के ऐतिहासिक गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में पहली बार टेनिस बॉल पटका गया था। गढ़वा जिला के दो क्रिकेटर बिहार के सासाराम से टेनिस बॉल क्रिकेट को लेकर गढ़वा आए थे। गढ़वा में टेनिस बॉल क्रिकेट को लाने का श्रेय तत्कालीन जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी स्वर्गीय सुरजीत व वर्तमान में पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े एसएस वर्मा को जाता है। इन दोनों मित्र को वर्ष 1991 में सासाराम में एक अलग तरह का क्रिकेट देखने को मिली। वहीं से दोनों ने 18 रुपए का टेनिस बॉल और 60 रुपए का उस बॉल से खेलने वाला स्पेशल बल्ला लेकर आए थे। उस समय टेनिस बॉल क्रिकेट कुछ शर्तों के साथ क्रिकेट के प्रारूप में खेला जाता था।
Advertisement
गढ़वा में प्रारंभ में लोगों ने टेनिस बॉल क्रिकेट को इतना पसंद नहीं किया। लेकिन तब के सबसे पॉपुलर क्रिकेट टीम जीसीसी के खिलाड़ियों ने अलग अलग नाम से टेनिस बॉल क्रिकेट की दो तीन टीमें बना डाली। यह क्रिकेट प्रारंभ में 16 ओवर का होता था। जिसमें मात्र नौ खिलाड़ी होते थे। इस क्रिकेट में छक्का लगाना प्रतिबंधित था। छक्का लगाने वाले खिलाड़ी को आउट करार दिया जाता था। धीरे धीरे जिला में टेनिस बॉल क्रिकेट इतना फेमस हो गया कि इस ने मुख्य क्रिकेट को ही गढ़वा से लगभग समाप्त कर दिया। गढ़वा की टीम ने पहली बार वर्ष 1991 में ही सासाराम के टाउन हाई स्कूल में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में गढ़वा की टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
Advertisement
खास बात यह थी की टीम को वेल डिसिप्लिन, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार प्रदान किया गया था। 29 वर्षों के सफर में कहां से कहां पहुंच गया टेनिस बॉल क्रिकेट : पिछले 29 वर्षों में गढ़वा जिला ही नहीं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर टेनिस बॉल क्रिकेट ने एक अलग पहचान कायम कर लिया है। गढ़वा में टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के माध्यम से कई पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की टीम का प्रतिनिधित्व किया है। पिछले 20 वर्षों से गढ़वा में स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट टेनिस बॉल क्रिकेट से आयोजित किया जाता है। 20200611-161544 20200611-161756 20200611-161439 इसके अलावा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन जिला के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है।
Advertisement
FB-IMG-1591870871331 इन प्रतियोगिताओं में पुरस्कार की राशि लाखों रुपए में होती है। FB-IMG-1591869486518 FB-IMG-1591869442182 सामान्य क्रिकेट की प्रतियोगिताएं जहां अब काफी कम हो गई हैं, वहीं गली - गली में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता देखने को मिलती है। संजीवनी स्वयंसेवी संस्था के तत्वाधान में आनंद पाठक नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से भी टीमें भाग लेती हैं। 20200611-153725 इस प्रतियोगिता में पुरस्कार की राशि के अलावे लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। करीब 1 महीने तक गढ़वा शहर के लोग पूरी रात टेनिस बॉल क्रिकेट की प्रतियोगिता का लुत्फ उठाते हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play