बंशीधर नगर : -- विश्व विख्यात श्री बंशीधर मंदिर से सेट बाकी नदी के तट पर स्थित अतिप्राचीन सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य का विशाल प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा व बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव ने अपने माथे पर कलश धारण कर कलश यात्रा की शुरुआत की। इस कलश यात्रा में गेरुआ व रंग-बिरंगे वस्त्र धारण व माथे पर कलश लेकर सैकड़ों महिला - पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कलश यात्रियों ने कलश लिए भगवान का जयघोष करते हुए कलश यात्रा में चल रहे थे। कलश यात्रा विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि के साथ निकला गया।
वही विधिवत पूजन के पश्चात कलश में जल उठाया गया। कलश यात्रा सुबह 8:00 बजे सूर्य मंदिर परिसर से निकलकर बंशीधर मंदिर तक गया। वहा से जल भरकर पुनः मंदिर के परिक्रमा करते हुए पंचमुखी महादेव तक गया। वापसी में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सूर्य मंदिर में आकर समाप्त हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा आदित्य भास्कर व सूर्य भगवान के विभिन्न नामों से लगाए जा रहे जयकारे से पूरा इलाका गूंजायमान रहा। कलश यात्रा गाजे बाजे व ढोल नगाड़े से निकाला गया था। कलश यात्रियों के लौट के बाद विद्वान आचार्यों के द्वारा तीन दिनों तक चलने वाली भगवान सूर्य के विधिवत पूजा पाठ शुरू हो गया। इस अवसर पर विद्वान आचार्य श्रीकांत मिश्रा उर्फ बबलू ने बताया कि 12 जून को कलश यात्रा के साथ ही तीन दिनों का विशेष धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया।
प्रथम दिन मंडप प्रवेश, मंडल पूजन, जलाधिवाश, दुग्धाधिवाश, फलाधिवाश पूरा प्रतिमा का किया गया। शेषधिवास वही 13 जून को नेत्रौन्मिलन,आवश्धि स्नान, महास्नान किया जाएगा। वही 14 जून को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में हजारी प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, मनदीप प्रसाद कमलापुरी, राजन कुमार, नंदू लाल, सुजीत लाल अग्रवाल, अनिल प्रसाद, सुरेश विश्वकर्मा, नरेंद्र प्रसाद,आदित्य जयसवाल,राजेश पांडेय,अनूप निराला,मनीष जयसवाल सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।