मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले ढ़ाई माह पूर्व 26 मार्च को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के द्वारा नगर पंचायत के लगभग आधा दर्जन स्थानों पर सोलर आधारित जल मीनार लगाने को लेकर नारीयल फोड़ कर शिलान्यास किया गया था। जिसमें वार्ड नंबर 11 के वीर बांधा देवी धाम के समीप ,वार्ड नंबर 12 के महादलित ( मुसहर )टोला खजुरी , वार्ड नंबर 8 बकोईया दुर्गा मंदिर के समीप, वार्ड नंबर 3 कस्तूरबा विद्यालय के समीप एवं दूबे तहले सूर्य मंदिर के समीप शिलान्यास किया गया था। ढ़ाई माह बीतने के बावजूद भी इस चिलचिलाती धूप में पानी की घोर किल्लत के बावजूद भी एक भी जल मीनार को अभी तक शुरू नहीं किया गया है ,बल्कि विधायक के द्वारा किए गए शिलान्यास स्थल को निरस्त करते हुए नए स्थल का चयन कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के द्वारा किया गया।
जहां पर विधायक के द्वारा शिलान्यास किया गया था वहां- वहां जो अभी तक जल मीनार नहीं लगाया गया। एक तरफ पानी की घोर किल्लत है ,वही दुसरी तरफ लोगों को नगर पंचायत वासीयों को पानी नहीं मिलने से नगर पंचायत के पदाधिकारियों के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।वहीं दुसरे तरफ विधायक के द्वारा किए गए शिलान्यास को सभी स्थलों को कार्यपालक के द्वारा स्थान को क्यों चेंज कर दिया गया, लोगों को समझ से परे है। जबकि नगर पंचायत के सभी 12 वार्डों में इस चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी में पानी की घोर किल्लत है ,यहां तक कि लोग नगर पंचायत के शहरी ईलाकों को छोड़कर अपने- अपने रिश्तेदारों के यहां या तो अन्यत्र जाने पर मजबूर हैं। बताते चलें कि वार्ड नंबर 8 बकोईयां दुर्गा मंदिर के समीप जल मीनार मे घटिया किस्म के समान लगाने पर ग्रामीणों के द्वारा काफी विरोध जताया गया था ,जिसमें मामला काफी तूल पकडते हुए थाना तक गया था ।
इधर इस संबंध में प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि स्थल को इसलिए चेंज किया गया है कि उक्त सभी स्थलों पर बोर किया गया लेकिन पानी नहीं नही निकला। जबकि ग्रामीण सूत्रों के अनुसार उक्त सभी पांच स्थानों में से मात्र एक स्थान पर कस्तूरबा विद्यालय के समीप बोर करने की मामला प्रकाश में आया है,जिस स्थानों पर विधायक के द्वारा शिलान्यास किया गया था,उसे अवहेलना करते हुए स्थल चेंज कर दिया गया है। इधर इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने कहा कि विधायक के द्वारा 26 मार्च को किया गया शिलान्यास को अवहेलना करते हुए उसे चेंज करना काफी खेत जनक है। कार्यपालक पर कार्रवाई होनी चाहिए।