बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नो० 5 नयाखांड स्थित बभनीखांड डैम में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा की तीनों बच्चे डैम में नहाने के लिए गए थे। घटना शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे की है।

मृतकों में गढ़वा थाना क्षेत्र के कुशमाहा निवासी मुन्ना उराव के पुत्र सोनू उरांव(9 वर्ष), जंगीपुर निवासी मुन्ना उरांव का पुत्र अंकज उरांव( 7 वर्ष) और जंगीपुर निवासी जवाहर उरांव की 13 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी का नाम शामिल है। घटना की खबर आसपास के क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई। देखते ही देखते डैम के पास बड़ी संख्या में लोगों की हुजूम लग गया। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी व थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर तीनों मृतकों को स्थानीय लोगों की मदद से डैम से बाहर निकाला गया।
वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे डैम के आसपास बकरी चरा रहे थे। इसी दरमियान तीनो बच्चे एक साथ डैम में स्नान करने के लिए उतरे। स्नान करने के दरमियान तीनों बच्चे गहराई के बीच में चले गए। गहराई अधिक होने के कारण तीनों नीचे की ओर डूबने लगे। इसी बीच एक महिला ने तीनों बच्चों को डूबते हुए देख जोर-जोर से शोर करने लगी। महिला कि शोर सुनकर आसपास के लोगों ने तीनों बच्चों को डैम से बाहर निकाला। लेकिन इससे पूर्व तीनों की मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक घटना के बाद जंगीपुर और नयाखाड़ गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों के चित पुकार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गई है। इधर बताते चले की इससे पूर्व भी इस डैम में कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।