whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221969
Loading...


उमेश हत्याकांड में मृतक उमेश की पत्नी ने पांच के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी

location_on गढ़वा access_time 23-Aug-20, 07:28 PM visibility 655
Share



उमेश हत्याकांड में मृतक उमेश की पत्नी ने पांच के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के महुपी निवासी नरसिंह चौबे के पुत्र उमेश चौबे हत्याकांड में उमेश की पत्नी सीमा चौबे ने पांच लोगों के विरुद्ध् नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ में जुटी है। प्राथमिकी में सीमा ने उल्लेख किया है कि उसके पति की हत्या भूमि विवाद में की गई है। मालूम हो कि उमेश चौबे का शव शनिवार को चेतना केवाल से बरामद किया गया था। उसकी हत्या गला रेतकर निर्मम तरीके से की गई थी। जब गढ़वा थाना पुलिस केवाल से शव बरामद करने गई थी तो वहां मौजूद मृतक का भाई धर्मेंद्र चौबे ने भी पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष उमेश की हत्या भूमि विवाद के कारण किए जाने का आरोप लगाया था।
उसने अपने भाई की हत्या में अपने बड़े भाई पुकारी चौबे समेत अंचल कार्यालय गढ़वा के अधिकारी व कर्मचारियों की भूमिका होने की बात कही थी। धर्मेद्र ने बताया था कि चेतना के केवाल में स्थित 39 डिसमिल जमीन को बगैर पिता के सहमति के ही बड़े भाई पुकारी चौबे ने महुपी गांव के ही एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया था। जब उसे तथा उसके भाई उमेश चौबे को इसकी जानकारी मिली तो दोनों भाइयों ने न्यायालय में इस मामले को ले केस दर्ज किया था। जिसे लेकर उमेश को फोन पर लगातार धमकी मिल रही थी। इधर पुलिस सीमा चौबे द्वारा कराई गई प्राथमिकी में आरोपित बनाए गए लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पुलिस फिलहाल आरोपित बनाए गए लोगों का नाम सार्वजनिक करने से परहेज कर रही है।
उक्त घटना के बाद से महुपी तथा इसके अगल-बगल के गांवों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में गढ़वा एसडीपीओ बहामन टूटी ने कहा कि उमेश चौबे की हत्या जमीन विवाद में की गई है। उमेश की पत्नी ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्या में शामिल अपराधियों को सलाखों के अंदर भेजेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play