कांडी : गढ़वा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक तथा पुलिस अधिक्षक श्रीकांत एस खोत्रे रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के दौरे के क्रम में कांडी थाना पहुंचे।
थाना पहुंच कर उपायुक्त व एसपी ने प्रखंड के कई समस्याओं के बारे में जानकारी ली, उपायुक्त ने सोन व कोयल नदी के तटीय इलाकों में सोन नदी व कोयल नदी से सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि की कटाव व बाढ़ जैसी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि सोन नदी की बाढ़ के पानी से कभी भी खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि सोन तटीय इलाका का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने कांडी बाजार की चार एकड़ चौरासी डिसमिल बाजार की भूमी पर स्थानीय लोगों द्वारा दुकान, मकान व झुगी झोपड़ी लगा कर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किये जाने पर नाराजगी जताते हुए जल्द ही कांडी बाजार की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने की बात कही।
कहा कि जल्द ही कांडी बाजार की भूमि को मापी कराई जायेगी ताकि बाजार की भूमि पर शुक्रवार के दिन लगने वाले साप्ताहिक बाजार में लोग स्वेच्छा पूर्वक अपने वस्तु का क्रय विक्रय कर सकें। उन्होंने कांडी बाजार कर्पूरी चौक से भवनाथपुर तक तीन बर्षों से निर्माणाधीन सड़क से संबंधित भी जानकारी ली।
जबकि पुलिस अधिक्षक ने कांडी थाना में लगभग दस वर्ष पूर्व कुछ कार्य कर संवेदक द्वारा आधा अधुरा छोड़ दिये गये, पुलिस बैरक के बारे में जानकारी लेने सहित अन्य थाना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
मौके पर बंशीधर नगर डीएसपी अजीत कुमार , थाना प्रभारी राम अवतार राम सहित पुलिस बल के कई लोग मौजूद थे।