गढ़वा : भीम आर्मी की ओर से शहर के टाउन हॉल के मैदान में महा परिवर्तन रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण उपस्थित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज अपने हक और अधिकार के लिए शिक्षा जरूरी है शिक्षा के माध्यम से ही अपने हक और अधिकार को आप लड़ कर ले सकते हैं उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर वैसे ताकतों के खिलाफ एकजुट खड़ा होने की जरूरत है जो शुरू से ही दलितों को अपने गुलाम बनाने की कोशिश में लगे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर दलितों के हक और अधिकार को मारने का प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में नौकरियां खत्म की जा रही है ताकि दलित अल्पसंख्यक और पिछड़ों को नौकरी नहीं मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकार नौकरी नहीं देती है आने वाले समय में अपना खुद का सरकार बनाएं ताकि आपके हक और अधिकार महापुरुषों के संघर्ष से मिला अधिकार आपको मिल सके उन्होंने कहा कि आप सभी महापुरुषों की विचारधारा को अपनाए उसे अपना ताकत बनाएं और गांव गांव के लोगों को जाकर अपना संगठित करें एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएं तभी आपका हक और अधिकार मिल सकेगा उन्होंने समाज के युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करें नौकरी का प्रयास करें तभी आपको समान में मान सम्मान मिल सकेगा।